एजुकेशन

Mumbai University Admission 2024: जारी हुई मुंबई यूनिवर्सिटी की तीसरे मेरिट सूची, जानें एडमिशन का अगला स्टेप क्या होगा

Mumbai University Admission 2024 Third Merit List For Undergradute: मुंबई यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट को mum.digitaluniversity.ac/ पर जारी किया गया है। उम्मीदवार जल्द से जल्द इस लिस्ट को चेक कर लें।

Image

मुंबई विश्वविद्यालय प्रवेश 2024

Mumbai University Admission 2024 Third Merit List For Undergradute: मुंबई यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन की राह देख रहे छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। मुंबई यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट को mum.digitaluniversity.ac पर जारी किया गया है। आप यहां खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी तीसरी मेरिट सूची को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार जल्द से जल्द इस लिस्ट को चेक कर लें।

मुंबई विश्वविद्यालय ने आज 28 जून को कई कॉलेजों के लिए MU Third Merit List 2024 जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 12 की परीक्षा दी है और अपने आवेदन पत्र जमा किए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mum.digitaluniversity.ac पर अपडेट की गई मेरिट सूची देख सकते हैं।

MU Third Merit List 2024 - क्या है एडमिशन का अगला स्टेप

पात्र उम्मीदवारों के पास 29 जून से 3 जुलाई दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन, शुल्क भुगतान और किसी भी आवश्यक उपक्रम को पूरा करने का समय है।

उम्मीदवारों को यह समझने की आवश्यकता है कि मेरिट सूची मुंबई विश्वविद्यालय के संबद्ध और भाग लेने वाले कॉलेजों में पहले और दूसरे दौर के बाद उनकी प्राथमिकताओं और सीट की उपलब्धता के आधार पर तैयार की जाती है।

MU Third Merit List 2024 - कट-ऑफ स्कोर भी हुए जारी

मेरिट सूची के साथ-साथ कॉलेजों ने अपने स्नातक कार्यक्रमों के लिए कट-ऑफ स्कोर भी जारी किए हैं। जानें कैसे देखें मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा जारी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की तीसरी मेरिट सूची:-
  • मुंबई विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mum.digitaluniversity.ac पर जाएं।
  • “मुंबई विश्वविद्यालय दूसरी मेरिट सूची” नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट सूची की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • मेरिट सूची में दिए गए सभी विवरणों को चेक करें।
  • पीडीएफ फाइल को अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।

MU Third Merit List 2024 में क्या होगी जानकारी

मुंबई विश्वविद्यालय की तीसरी मेरिट सूची में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, प्राप्त प्रतिशत और उन्हें आवंटित कॉलेज जैसे आवश्यक विवरण हैं।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article