एजुकेशन

Mumbai School Closed Today: बारिश का रेड अलर्ट! आज 7 जुलाई को बंद रहेंगे मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज

Mumbai School Closed Today, School Closed In Mumbai Thane Palgad: मुंबई में लगातार तेज बारिश का मंजर (Mumbai School Closed) जारी है। इसके चलते यहां आज यानी 7 जुलाई को सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया (School Closed Today News) गया है। प्रशासन ने कहा कि यदि हालात में कोई सुधार नहीं होता है तो छुट्टियं बढ़ाई जा सकती हैं।

Image

Mumbai School Closed Today: मुंबई में आज बंद रहेंगे स्कूल

Mumbai School Closed Today, School Closed In Mumbai Thane Palgad: मुंबई में लगातार कई दिनों से तेज बारिश (Mumbai School Closed) जारी है। कल का सैलाबी मंजर अभी खत्म नहीं हुआ है कि, मौसम विभाग ने आज भी यहां कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी (School Closed Today) किया है। यही कारण है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके चलते प्रशासन ने मंगलवार (7 जुलाई) को मुंबई के सभी सरकारी, प्राइवेट व नगर निगम (BMC) के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।

बता दें मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मुंबई नगर निकाय अधिकारी ने शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के सभी सरकारी, प्राइवेट और बीएमसी के अंतर्गत आने वाले स्कूल और कॉलेज मंगलवार को पूरी तरह बंद रहने की घोषणा की है। यहां आप जान सकते हैं कि मुंबई और महाराष्ट्र में कहां कहां स्कूल बंद हैं।

Mumbai School Closed Today: आगे बढ़ाई जा सकती हैं छुट्टियां

मीडिया से बातचीत के दौरान मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने कहा कि अगर मौसम के हालात में सुधार नहीं हुआ, तो BMC स्कूलों की बंदी को और आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी को देखते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। साथ ही, नगर निकाय हर 30 मिनट में नागरिकों को मौसम की जानकारी दे रहा है और उनसे अपील कर रहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, वे घर के अंदर ही रहें।

7 July School Closed News: मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक

बीते दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में सीएम ने बताया कि तटीय इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिसके चलते भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही नासिक में बादल फटने की आशंका को देखते हुए उसे 'हाई अलर्ट जोन' घोषित किया गया है। यहां स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ नगर प्रशासन ने आम जनता की सुरक्षा और ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए प्राइवेट कंपनियों को भी सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' की अनुमति देने की सलाह दी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article