एजुकेशन

MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Today: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट, mahresult.nic.in पर कर सकेंगे चेक

MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Today On mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 27 मई 2024 को 11 बजे एसएससी का रिजल्ट करेगा। हालांकि रिजल्ट का लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

Image

MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024: यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Maharashtra Board SSC 10th Result 2024MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Today On mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 27 मई 2024 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा (Maharashtra Board SSC 10th Result) रहा है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, results.digilocker.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक (Maharashtra Board 10th Result) कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पासिंग पर्सेंटेज व टॉपर्स की लिस्ट दोपहर 11 बजे जारी कर दी जाएगी। लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा।

इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित था। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी, जबकि सेकेंड पाली की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। वहीं अब सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। स्टूडेंट नीचे दिए इस लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Maharashtra Board 10th Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल पुणे, नागपुर ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को सूचित किया है कि, परिणाम घोषित होने के बाद नीचे दिए इस लिंक पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • mahresult.nic.in
  • mahahsscboard.in
  • hscresult.mkcl.org
  • results.digilocker.gov.in

Maharashtra Board SSC 10th Result 2024

  1. सबसे पहले Maharashtra Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना आवश्यक विवरण दर्ज करें
  4. Maharashtra Board SSC Result स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

Maharashtra Board Result: ऑफलाइन चेक करें रिजल्ट

MSBSHSE 10वीं के नतीजे घोषित होने के बाद यदि साइट क्रैश होती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
  • मोबाइल का Message Box ओपन करें।
  • यहां MH10 टाइप कर <Space> रोल नंबर दर्ज करें ।
  • इसे 57766 पर भेज दें।
  • इतना करते ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।

Maharashtra Board 10th Result: डाउनलोड करें मार्कशीट

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के भीतर छात्रों की मूल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्टूडेंट्स अपने पैरेंट्स के साथ जाकर अपना अंकपत्र प्राप्त कर सकेंगे।
Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article