एजुकेशन

MPPSC PCS Answer Key 2023: एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स आंसर-की, जानें कब तक होगी जारी

MPPSC PCS Answer Key 2023, MPPSC PCS Prelims Answer Key 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस प्रीलिम्स आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से एमपीपीएससी पीसीएस आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

MPPSC PCS Answer Key 2023

MPPSC PCS Answer Key 2023, MPPSC PCS Prelims Answer Key 2023: एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (MPPSC PCS Prelims Exam 2023) की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से एमपीपीएससी पीसीएस आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MPPSC PCS Prelims Exam 2023: कब हुई प्रीलिम्स परीक्षा

एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक हुई। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

MPPSC Prelims Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स की प्रोविजनल आंसर-की अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download MPPSC PCS Prelims Answer Key 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • फिर एमपीपीएससी पीसीएस आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC PCS Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागो में 227 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के 70 पद, ईडब्ल्यूएस के 22 पद, ओबीसी के 55 पद, एससी के 36 पद और एसटी के 44 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article