MPPSC MP PCS Prelims Result 2026 Declared: एमपी पीसीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP PCS Prelims Result 2026) खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 (PCS 2026) का रिजल्ट जारी कर (MP PCS Prelims Result) दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां मुख्य परीक्षा के लिए कुल 3786 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 731 अभ्यर्थियों को एक अलग प्रोविजनल लिस्ट में रखा गया है।
बता दें एमपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को 54 जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित थी। यहां कुल 156 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 41 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 20, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 33 व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 42 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 20 पद शामिल हैं। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP PCS Prelims Result 2026

MPPSC MP PCS Result 2026
MPPSC MP PCS Prelims Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPPSC MP PCS Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होत है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यहां तीनों के आधार पर फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। मेन्स परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
