MP Patwari Admit Card 2023: Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) ने पटवारी व अन्य पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। MPPEB की इस भर्ती के तहत ग्रुप -2 (सब ग्रुप -4) सहायक संपर्की, पटवारी और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन एडमिट कार्ड को आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in पर जारी किया गया है, हालांकि उम्मीदवार खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPEB ग्रुप 2 सब-ग्रुप 4 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से शुरू होगा जबकि 26 अप्रैल तक परीक्षा का संचालन किया जाएगा। MPPEB Group 2 भर्ती अभियान के तहत कुल 3555 रिक्तियों को भरा जाएगा।
एमपी पटवारी एडमिट कार्ड 2023 कैसे करें डाउनलोड?
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर भाषा का चुनाव करें
- अब नया पेज खुलेगा, यहां इस लिंक पर क्लिक करें — Admit Card - Group-2 (Sub Group -4) Sahayak Samparikshak,Patwari & other post Combined Recruitment Test - 2022
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और MP Patwari admit card 2023 डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें
एमपीपीईबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 परीक्षा जूनिसर अकाउंटेट (लेखपाल), असिस्टेंट आडिटर, पटवारी, समन्वयक यानी कोआर्डिनेटर, शिक्षक, सहायक प्रबंधक, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 15 मार्च, 2023 से किया जाएगा।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय की जांच कर सकेंगे। ध्यान रहे, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रमाण के साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।
