LIVE

बैंकिंग, टीचिंग, रेलवे व इन सेक्टर्स में आई नौकरी, यहां से करें चेक

 बैंकिंग, टीचिंग, रेलवे व इन सेक्टर्स में आई नौकरी, यहां से करें चेक
बैंकिंग, टीचिंग, रेलवे व इन सेक्टर्स में आई नौकरी, यहां से करें चेक

आप 10वीं पास हैं? 12वीं पास या फिर स्नातक या परास्नातक? सभी के लिए इस मंच पर सरकारी नौकरी अपडेट दिया जाएगा। आप समय समय पर पेज को विजिट करते रहिए और सरकारी नौकरी 2023 से जुड़ी नई नई खबर पढ़ते रहिए। अक्सर लोग जो पूछते रहते हैं कि सरकारी नौकरी कैसे पाएं? सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी? उनके लिए ही यह मंच है, यहां हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली हर खबर को कवर किया जाता है।

Bihar Board 12th 10th Result 2023 LIVE: Check Date, Time, Direct Link Here

यहां से आप लेटेस्ट जॉब देख सकेंगे, यहां नए नोटिफिकेशन, प्रतियोगी परीक्षा की तिथियां, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट की जानकारी डायरेक्ट लिंक के साथ दी जा रही है। यहां एजुकेशन सेक्टर की भी खबरों को कवर किया जा रहा है, आप जल्द ही अन्य बोर्ड सहित बिहार बोर्ड 2023 रिजल्ट संबंधी खबरें भी पढ़ सकेंगे।

SSC GD Constable Result 2023 Direct Link | Happy Holi Wishes in Hindi

MAR 08, 2023 14:49 IST

Sarkari Result 2023 Live - एनटीए डीयू भर्ती परीक्षा 2021 के लिए नया शिड्यूल जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एनटीए डीयू भर्ती परीक्षा 2021 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। नॉन टीचिंग पदों के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एनटीए भर्ती की आधिकारिक साइट recruitment.nta.nic.in पर संशोधित कार्यक्रम देख सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा 2021 18 मार्च से शुरू होगी और 21 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।
MAR 08, 2023 14:17 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE Updates - UGC NET फेज 5 परीक्षा सिटी स्लिप जारी

UGC NET December 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट, UGC NET फेज 5 परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। अग्रिम सूचना पर्ची 7 मार्च, 2023 को जारी की गई है। पंजीकृत उम्मीदवार जो चरण V परीक्षा में शामिल होंगे, वे अब अपनी परीक्षा शहर पर्ची देख सकते हैं, इसे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया गया है, आप इस डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं। UGC NET UPDATE
MAR 08, 2023 09:42 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कल से शुरू होगी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 2023

Karnataka 2nd PUC Exams 2023: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 2023 कल यानी 9 मार्च, 2023 से शुरू होने वाली है। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी छात्र अपनी परीक्षा की अवधि के लिए बीएमटीसी के तहत मुफ्त बस की सवारी का लाभ उठा सकेंगे। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री, बीसी नागेश ने कहा कि महिला छात्रों को परीक्षा केंद्रों में हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
MAR 08, 2023 09:24 IST

Sarkari Naukri Job Vacancy Live - इलाहाबाद हाई कोर्ट में नौकरी

Allahabad High Court Recruitment 2023 से जुड़ा नया अपडेट जारी होने वाला है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लॉ क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की थी। अभ्यर्थी allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।बता दें, इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को 25000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
MAR 08, 2023 08:57 IST

Sarkari Result Live - एक्जिम बैंक ने जारी किया नया अपडेट

एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी/मैनेजर के पदों के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया है।जिन उम्मीदवारों ने इन रिक्तियों के लिए आवेदन किया था और ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण की थी वे eximbankindia.in से साक्षात्कार कॉल पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में कुल 30 रिक्तियां भरी जानी हैं।इंटरव्यू मुंबई और नई दिल्ली में होंगे। इंटरव्यू 13 मार्च 2023 से शुरू होंगे और 25 मार्च 2023 तक चलेंगे।
MAR 08, 2023 08:40 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम

बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 जल्द ही जारी किया जाएगा। बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। 'ए', 'बी', 'सी' और 'डी' श्रेणियों के तहत सामान्य अध्ययन विषय के प्रश्नों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी गई थी।
MAR 08, 2023 08:36 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एमपी में सरकारी नौकरी की बहार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 3047 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
MAR 08, 2023 08:07 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एसएससी ने जारी की इस परीक्षा की आंसर-की

कर्मचारी चयन आयोग ने साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबासइट पर जारी कर दी है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक देश के विभिन्न केंदों पर किया गया था।
MAR 07, 2023 20:57 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - पर्सनल असिस्टेंट के कई पद खाली

दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के 127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।
MAR 07, 2023 20:32 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एमपी में नौकरी का मौका

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। येग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MAR 07, 2023 19:57 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऑफिसर रिजल्ट जारी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू में शामिल होना होगा।
MAR 07, 2023 19:40 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड में नौकरी का मौका

पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड ने 168 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी 2 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है।
MAR 07, 2023 19:07 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एसएससी ने 5369 पदों पर निकाली भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से 5369 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी 27 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MAR 07, 2023 18:36 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द

बिहार लोक सेवा आयोग 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी करने जा रहा है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में किया गया था।
MAR 07, 2023 18:14 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एनबीई एफईटी रिजल्ट जारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज ने फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकते हैं।
MAR 07, 2023 17:35 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एमपी में 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
MAR 07, 2023 17:09 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बीएसएफ में नौकरी का मौका

बीएसएफ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1284 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MAR 07, 2023 16:49 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एसएससी ने जारी की आंसर-की

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 7 मार्च 2023 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक किया गया था।
MAR 07, 2023 16:10 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट का इंतजार

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है।
MAR 07, 2023 15:07 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - मध्यप्रदेश में निकली सरकारी नौकरी

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। येग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 20 मार्च 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।