एजुकेशन

MPHC Civil Judge Admit Card 2024: जारी हुआ एमपी सिविल जज प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

MPHC Civil Judge Admit Card 2024, MPHC Civil Judge Prelims Exam 2024: एमपी सिविल जज प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPHC Civil Judge Admit Card 2024

MPHC Civil Judge Admit Card 2024, MPHC Civil Judge Prelims Exam 2024: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज परीक्षा का प्री एडमिट कार्ड आज यानी 8 जनवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in से अपना प्री एडमिट कार्ड (MPHC Civil Judge Prelims Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

MPHC Civil Judge Prelims Exam 2024: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सिवल जज पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 14 जनवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे, जिसका आयोजन 30 मार्च और 31 मार्च को किया जाएगा।

MPHC Civil Judge Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान

सिविल जज प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टे्प्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download MPHC Civil Judge Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
  • फिर सिविल जज एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPHC Civil Judge Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन

इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल जज के 138 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के 17 पद, अनुसूचित जाति के 11 पद, अनुसूचित जनजाति के 109 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के 1 पद शामिल है। सिविल जज पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 77840 रुपए से 136520 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article