एजुकेशन

MP Board Exam 2025 Guidelines: एमपी बोर्ड में नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी, आंसरशीट की सिलाई खुलना नकल कहलाएगा

MPBSE MP Board 10th 12th Exam 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बता दें कि इस साल MPBSE की तरफ से नकल रोकने के लिए सख्त नियम जारी किए गए हैं।

Image

MP Board परीक्षा 2025

Photo : iStock

MPBSE MP Board 10th 12th Exam 2025: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की गई है। इस साल MPBSE की तरफ से नकल रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले एग्जाम की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Exam Timing: क्या है बोर्ड एग्जाम की टाइमिंग?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से जारी टाइमटेबल के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 21 मार्च 2025 तक चलेंगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 25 मार्च 2025 तक चलेगी। 12वीं की परीक्षाएं भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।

MP Board 10th 12th Exam Guidelines: इन नियमों का करें पालन

  • छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना आवश्यक है।
  • सभी परीक्षा दिवसों पर उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • इसके बाद, छात्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे क्योंकि केंद्र के द्वार 8:45 बजे बंद कर दिए जाएंगे।
  • परीक्षा पुस्तिकाएं उम्मीदवारों को सुबह 8:50 बजे दी जाएंगी, जबकि प्रश्न पत्र 8:55 बजे वितरित किए जाएंगे।
  • MPBSE की प्रैक्टिकल एग्जाम 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच स्कूलों में आयोजित की जाएगी।

MPBSE Exam Rules: नकल रोकने के लिए नियम

इस साल एमपी बोर्ड ने नकल रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। आंसरशीट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुई सख्त निर्देश दिया गया है कि अगर आंसरशीट की सिलाई खुलती है तो इसे नकल के दायरे में रखा जाएगा।

साथ ही परीक्षा से पहले पेपर पुलिस स्टेशन से निकाले जाएंगे और सीधे एग्जाम सेंटर जाएंगे। ध्यान रहे कि बोर्ड परीक्षा में इस साल किसी भी छात्र को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी। इस बार आंसरशीट का आकार बढ़ा दिया गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article