एजुकेशन

MP SET Exam 2025 Postponed: स्थगित हुई मध्य प्रदेश एसईटी परीक्षा, जल्द आएगी नई एग्जाम डेट

MP SET Exam 2025 Postponed: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2025) स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से नई परीक्षा की तारीख घोषित होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

MP SET Exam 2025 Postponed

MP SET Exam 2025 Postponed: स्थगित हुई मध्य प्रदेश एसईटी परीक्षा

MP SET Exam 2025 Postponed: एमपी एसईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP SET Exam Postponed) खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2025) स्थगित कर (MP SET Exam Postponed 2025) दिया है। आयोग की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाली थी, अब उस तिथि पर आयोजित नहीं की जाएगी। एसईटी 2025 परीक्षा की अधिसूचना पहली बार 15 अक्टूबर, 2025 को एमपीपीएससी की वेबसाइट पर जारी की गई थी। अधिसूचना में उल्लेख किया गया था कि परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगितकर दिया गया है।

MP SET Exam 2025 Postponed: जल्द आएगी परीक्षा की नई तारीख

बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना की पीडीएफ में उल्लेख किया गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की जा रही है। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी। विज्ञापन के अन्य सभी नियम और शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

MP SET Exam Postponed: 31 विषयों के लिए होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश एसईची 2025 परीक्षा 31 विषयों में आयोजित की जाएगी। जिसमें हिंदी, इंग्लिश, राजनीति विज्ञान, इतिहास, कॉमर्स, भूगोल, अर्थशासत्र, सोसियोलॉजी व अन्य विषय शामिल हैं। यहां पेपर 1 जनरल टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा। जबकि पेपर 2 सब्जेक्ट स्पेसिफिक होगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article