MP Police SI, Subedar Answer Key 2026 Released: जारी हुई एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 23, 2026, 08:41 PM IST
MP Police SI, Subedar Answer Key 2026 Released: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB MP Police SI And Subedar Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें एमपी पुलिस एसआई और सुबेदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
MP Police SI, Subedar Answer Key 2026 Released: एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 26 जनवरी तक का समय दिया जाएगा।
MP Police SI, Subedar Exam Date 2026: कब हुई थी परीक्षा
बता दें एमपीईएसबी की ओर से सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
MP Police SI, Subedar Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB MP Police SI, Subedar Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MPESB SI, Subedar Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट
एमपीईएसबी सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें यहां आंसर की पर आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।