एजुकेशन

MP Board 5th, 8th Result 2025 Declared: जारी हो गया एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं का रिजल्ट, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2025 Marksheet Declared at rskmp.in, mpresults.nic.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां देखें एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट, एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

Image

MP Board 5th, 8th Result 2025 Declared: यहां देखें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2025 Marksheet Declared at rskmp.in, mpresults.nic.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर (MP Board 5th Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर (MP Board 8th Result) सकते हैं। यहां छात्रों को अपना रोल यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना होगा।

MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2025

बता दें एमपी बोर्ड कक्ष 5वीं 8वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 5 मार्च तक हुई थी। 5वीं के लिए निजी और सरकारी स्कूलों के 11 लाख 17 हजार से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि 8वीं की परीक्षा में 11 लाख 68 हजार छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र नीचे दिए इस आसान स्टेप के जरिए सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

How To Check MP Board MPBSE 5th, 8th Result 2025

  • सबसे पहले rskmp.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 5th 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP Board 5th 8th Result 2025: यहां देखें पास पर्सेंटेज

बता दें इस बार एमपी बोर्ड 5वीं का पास पर्सेंटेज कुल 92.70 पर्सेंट रहा है। जबकि 8वीं का पास प्रतिशत 90.02 पर्सेंट रहा है। कक्षा 5वीं के शासकीय के 6,72,020 छात्र, अशासकीय के 4,42,846 छात्र और मदरसा के 3,095 छात्र शामिल हुए थे। शासकीय का पास प्रतिशत 93.24 पर्सेंट। अशासकीय का पास पर्सेंटेज 91.99% और मदरसे का 76.93 फीसदी रही है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article