
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 : इस दिन तक जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट
MPBSE MP Board Class 10th and 12th Result 2023 Date and Time kab Aayega on mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, Sarkari Result 2023: एमपी बोर्ड स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कब जारी करेंगे एम बोर्ड 10वीं व 12वीं का रिजल्ट ! मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी MPBSE की ओर से बहुत जल्द साल 2023 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के जारी किए जाने की संभावना है। इसके अलावा एक बार परिणाम के उपलब्ध होने पर छात्र इसको आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in की मदद से स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके अलावा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट एमपी बोर्ड रिजल्ट ऐप की मदद से भी हासिल हो सकता है, जिसे गूगल प्ले स्टोर की मदद से डाउनलोड किया जा सकेगा।एमपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित करने की सही डेट और टाइम के बारे में फिलहाल मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक हुई थी, जबकि एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं एग्जाम का आयोजन 2 मार्च से 5 अप्रैल के बीच किया गया था। इस साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के अंदर 19 लाख से ज्यादा छात्रों को शामिल किया गया था।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 Out: Direct Link
हाल में एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने के लिए 11 मई तक ऑनलाइन पोर्टल से भी प्रस्ताव मांगे गए थे। आधिकारिक नोटिस में कहा गया, 'इच्छुक पोर्टल अपने प्रस्ताव 11/05/2023 तक डाक सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिवाजी नगर, भोपाल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। ध्यान दें कि परिणामों के पब्लिश होने के लिए एकमुश्त राशि 90,000 रुपये है जोकि डीडी / एनईएफटी की ओर से बोर्ड को देय होगी और बोर्ड के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर करने होंगे।' ऐसे में संभावना है को बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही mpbse.nic.in पर जारी करेगा।