MP Board Result 2023: खुशखबरी! इस दिन जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, इन वेबसाइट पर करें चेक
MP Board 10th 12th Result 2023 Date and Time Kab Aayega: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल किसी भी वक्त 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हाल ही में बोर्ड ने महाविद्यालयों में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर रिल्ट का संकेत दे दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक साइट mpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां सबसे पहले रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
MP Board 10th 12th Result 2023 Date and Time Kab Aayega: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के 18 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड कल यानी 21 मई 2023 तक हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि, राज्य के महाविद्यालयों में एडमिशन की रेस शुरू हो चुकी है, प्रवेश प्रक्रिया 25 मई से प्रारंभ हो जाएगी। इससे साफ होता है कि, बोर्ड 25 से पहले रिजल्ट जारी कर देगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 Out: Direct Link
बीते वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। हालांकि इस बार परीक्षा में देरी होने व मूल्यंकन प्रक्रिया देर से समाप्त होने के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। लेकिन अब छात्रों को और अधिक इंतजर करने की जरूरत नहीं है। बता दें परीक्षा परिणाम हर बार की तरह प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्ट की घोषणा करेंगे। साथ ही इसके साथ पास स्टूडेंट्स की लिस्ट व टॉपर्स की सूची जारी की जाएगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉपर्स को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मानित कर सकते हैं।
इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। एग्जाम से लेकर मूल्यांकन प्रक्रिया शिक्षा मंत्री की निगरानी में आयोजित की गई थी। ऐसे में इसमें नकल या किसी प्रकार के धांधलेबाजी नहीं होगी। रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले हमारे इस लाइव ब्लॉग में सूचित किया जाएगा तथा डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर
बीते साल एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था। जिसके अनुसार, आर्ट्स में इशिता दुबे ने 480 अंको के साथ टॉप किया था। जबकि, प्रगति मित्तल ने 494 अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में पहली रैंक हासिल की थी। वहीं, खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने 480 अंको के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में बाजी मारी थी।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड रिजल्ट के साथ ये भी होगा जारी
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जारी होगा। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक, टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जानकारी भी साझा करेगा।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE - एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले ये होगा जारी
एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट साझा की जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि बोर्ड की वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया हैंडल पर भी नजर रखें। किसी भी तरह का अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
MP Board Class 10 and 12 Result 2023 LIVE - वेबसाइट कर लें नोट
MP Board Class 10 and 12 Result 2023 LIVE - इन विषयों में मिलेंगे बोनस नंबर
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। बता दें कि स्क्रूटनी के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE - मई में ही जारी होगा रिजल्ट
साल 2022 में एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं, इस साल एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे मई के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की डेट नहीं साझा की है।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड होगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र एमपी बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर जा कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड रिजल्ट पिछले साल कब हुआ था जारी ?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे पिछले साल एक साथ 29 अप्रैल को जारी किए गए थे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट तैयार कर लिया है,नतीजे कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: रिजल्ट रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है एमपी बोर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉपियों की चेकिंग का काम अब पूरा हो चुका है और बोर्ड अब रिजल्ट रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: पिछले 5 सालों में 10वीं का रिजल्ट
साल 2022 - 59.54 फीसदी
साल 2021 - 100 फीसदी (कोरोना के चलते रद्द हो गई थी परीक्षा)
साल 2020 - 62.84 फीसदी
साल 2019 - 61 फीसदी
साल 2018 - 66.54 फीसदी
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: कल जारी हो सकती है रिजल्ट की डेट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की डेट जारी कर सकता है। इस बार 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ ही घोषित किए जाएंगे। पिछले साल भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे एक ही दिन जारी किए गए थे।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: इन वेबसाइट्स पर आएगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र एमपी बोर्ड का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mponline और mpresult.nic.in पर जा कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। हालांकि मध्य प्रदेश बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 23 मई को आएगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। जानकारी के अनुसार अब रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। 23 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: SMS और Digilocker पर भी रिजल्ट चेक करने का मिलेगा ऑप्शन
एमपी बोर्ड मार्कशीट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा SMS और Digilocker पर भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: एक साथ रिजल्ट जारी होने की उम्मीद
एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित होने की उम्मीद है। हालांकि संभव है कि बोर्ड सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम - आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए सबसे पहले घोषित करें। बता दें कि इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर MP Board Class 10th 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल सकते हैं।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित हुई थी 10वीं की परीक्षा
इस बार एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी, वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए करीब 18 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स के नाम भी होंगे घोषित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमपी बोर्ड के 10वीं और12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। साथ ही पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स के नाम भी घोषित किए जाएंगे।
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: एमपी बोर्ड के पिछले 5 सालों में 12वीं का रिजल्ट
साल 2022 - 72.72 फीसदी
साल 2021 - 100 फीसदी (कोरोना के चलते रद्द हो गई थी परीक्षा)
साल 2020 - 68.81 फीसदी
साल 2019 - 72.37 फीसदी
साल 2018 - 68 फीसदी
MP Board 10th 12th Result 2023 LIVE: 23 मई को आएगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट
अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। जानकारी के अनुसार अब रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है। 23 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
MP Board 10th Result Live - ऐसे देखें रिजल्ट
mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर MP Board 10th Result 2023 / MP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
MP Board Result Live - इस लिंक से चेक करें रिजल्ट
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऊपर दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
MP Board 12th Result Live - इसलिए हो रही रिजल्ट में देरी
MP Board 12th Result Live एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पिछले साल 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। हालांकि इस बार परीक्षा में देरी होने व मूल्यांकन प्रक्रिया देर से समाप्त होने के कारण रिजल्ट में देरी हो रही है। लेकिन अब छात्रों को और अधिक इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
MP Board Result LIVE - एमपी बोर्ड का रिजल्ट
MP Board Result LIVE मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कल यानी 21 मई 2023 तक हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक साइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
_1684583498__rend_4_3.jpg)
