एजुकेशन

MP Board 5th 8th Result 2025 Declared: जारी हुआ एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट, इस Direct Link से तुरंत डाउनलोड करें मार्कशीट

MP Board 5th 8th Result 2025 declared at rskmp.in, mpbse.nic.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MP Board 5th 8th Result 2025 Declared

MP Board 5th 8th Result 2025 declared at rskmp.in, mpbse.nic.in: एमपी बोर्ड री एग्जाम रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 28 मार्च को जारी किया गया था। जबकि, एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं री एग्जाम का आयोजन 2 जून से 9 जून 2025 तक किया गया था। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download MP Board 5th 8th Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 5th 8th Result 2025 Direct Link

RSKMP 5th 8th Result 2025: जून में हुई थी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 2.10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी। कक्षा 5वीं में लगभग 86 हजार और कक्षा 8वीं में 1.24 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article