एजुकेशन

MP Board 10th 12th Result 2023: बिग अपडेट! इस माह के अंत तक जारी होंगे एमपी बोर्ड के परिणाम, पासिंग मार्क्स में हुआ बदलाव

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 20, 2023, 06:40 PM IST

MP Board 10th 12th Result 2023 Date, MPBSE Result Kab Aayega, Sarkari Result 2023: एमपी बोर्ड के 18 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अगले सप्ताह तक खत्म होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल इस माह के अंत तक रिजल्ट जारी कर देगा। बता दें इस बार एमपी बोर्ड काक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक निर्धारित थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

Image

MP Board 10th 12th Result 2023: इस डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड का रिजल्ट

MP Board 10th 12th Result 2023 Date, MPBSE Result Kab Aayega, Sarkari Result 2023: एमपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अगले सप्ताह के अंत तक 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि इस पर बोर्ड के किसी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। पिछले आंकड़ो पर नजर डालें तो एमपी बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया (MP Board 10th 12th Result) गया था। ऐसे में इस बार भी रिजल्ट में कोई देरी नहीं (MP Board 10th Result) की जाएगी।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक साइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बार यएमपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 18 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें 10वीं के छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की (MP Board 12th Result) गई थी। 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक निर्धारित थी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

MP Board 10th 12th Passing Marks, Criteria, प्रैक्टिकल व थ्योरी में पास होना अनिवार्य

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने तथा अगली कक्षा में प्रोन्नत होने के लिए छात्र प्रैक्टिकल व थ्योरी में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। साथ ही प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य हैं। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स यानी 33 मंबर से कम आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे।

MP Board 10th 12th Result 2023, टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

इस बार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉपर्स को राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा स्कूल स्तर पर भी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How to Check MP Board 10th 12th Result, ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

MPBSE 10th 12th का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर MPBSE 10th Result 2023 या MPBSE 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आप इसकी एक छायाप्रति निकाल सकते हैं।

ऐप के जरिए चेक कर सकेंगे रिजल्ट

साइट क्रैश होने पर छात्र ऐप के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले Google Play Store पर जाकर MPBSE Mobile App डाउनलोड करें।
  2. ऐप डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल करें।
  3. अब MP Board 10th Result 2023 / MP Board 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
  5. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसके अलावा छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article