एजुकेशन

MPBSE 10th 12th Time Table 2025: बिग ब्रेकिंग: घोषित हुई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख, एक क्लिक पर देखें टाइम टेबल

MPBSE 10th 12th Time Table 2025, MP Board Exam Date sheet 2024 Download online on mpbse.nic.in 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अगले साल होने वाली कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा की डेट घोषित कर ( MP Board 10th Exam Date 2025) दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर ( MP Board 12th Exam Date 2025) सकते हैं।

Image

MPBSE 10th 12th Time Table 2025: यहां देखें एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एग्जाम का शेड्यूल

MPBSE 10th 12th Time Table 2025, MP Board Exam Date sheet 2024 Download online on mpbse.nic.in 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम (MP Board Class 10th Exam Date) सूचना है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अगले साल होने वाली कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा की डेट घोषित कर (MP Board Class 12th Exam Date) दी है। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

MP Board Class 10th 12th Time Table 2025 Download

  • सबसे पहले mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP Board 10th 12th Time Table 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP Board 10th 12th Exam: परीक्षा केंद्र पर इतने बजे पहुंचे

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को प्रात: 8 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व के पश्चात किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

MP Board Exam Date 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी कार्ड लाना ना भूलें। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल की बोर्ड परीक्षा के लिए जल्द ही छात्रों को एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

MPBSE 10th 12th Time Table 2025: 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट

बता दें मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाल ही में कक्षा 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 106,809 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 79,065 छात्र पास हुए थे। वहीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 99,568 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 62147 छात्स पास हुए थे। 10वीं का पास पर्सेंटेज 74.04% व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का पास प्रतिशत कुल 62.42 फीसदी देखने को मिला था।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article