एजुकेशन

Mizoram HSLC Result 2023: Declared हुए मिजोरम बोर्ड के रिजल्ट, mbse.edu.in से तुरंत करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 11, 2023, 02:33 PM IST

Mizoram HSLC Result 2023: एमबीएसई एचएसएलसी परिणाम 2023 की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट को आज 11 मई, 2023 को घोषित किया गया है। इच्छुक छात्र मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम डाउनलोड व देखने के लिए mbse.edu.in पर जा सकते हैं। बता दें, यहां रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

Image

मिजोरम बोर्ड के रिजल्ट

Mizoram HSLC Result 2023: MBSE HSLC 10th Result की घोषणा कर दी गई है। मिजोरम बोर्ड के जिन छात्रों ने इस साल 10वीं परीक्षा में भाग लिया है, वे Mizoram Board Official Site mbse.edu.in से परिणाम देख सकते हैं, बता दें, रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल यानी इसी पेज पर भी दिया गया है।

MBSE HSLC 10th Result 2023 - रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से देख सकेंगे रिजल्ट

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने कुछ देर पहले हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र MBSE 10वीं का रिजल्ट mbse.edu.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एमबीएसई 10 वीं के परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

मिजोरम बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।

अब होमपेज पर RESULTS नाम के सेक्शन में जाएं

अब इस टेक्स्ट पर क्लिक करें — 11/05/2023 High School Leaving Certificate Exam Result 2023 (Hslc Result 2023) NOW AVAILABLE

ऐसा करते ही रिजल्ट पेज खुल जाएगा।

यहां छात्र का रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

MBSE HSLC 10th Result 2023 Passing Marks - 33 प्रतिशत है पासिंग मार्क्स

एमबीएसई एचएसएलसी परिणाम 2023 केवल उन छात्रों के लिए घोषित किया गया है जिन्होंने प्रत्येक विषय में ब33% अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि जान लें कि grace marks criteria के आधार पर जो छात्र 2 नंबर से फेल हैं, उन्हें 2 नंबर को ग्रेस अंक दिया गया है ताकि वे पास हो सकें।MBSE HSLC 10th Result 2023 \

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article