मेडिकल की 7 सबसे ज्यादा कमाई वाली ब्रांच, पढ़ाई पूरी होते ही मिलेगी लाखों की सैलरी

Top 7 Highest Paying Medical Branches: भारत में हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा देकर डॉक्टर बनने सा सपना देखते हैं। लेकिन MBBS सिर्फ शुरुआत होती है। इसके बाद छात्र MD, MS और DM जैसी सुपर-स्पेशलाइजेशन को चुनते हैं, जिनमें कुछ मेडिकल ब्रांच ऐसी भी हैं, जहां पर डॉक्टरों को शुरुआती स्तर पर ही लाखों में सैलरी मिलने लगती है। न्यूरोसर्जी से लेकर कार्डियोलॉजी और रेडियोलॉजी जैसी ब्रांच आज सबसे ज्यादा डिमांड और कमाई वाली मानी जाती हैं। अगर आप भी मेडिकल में शानदार करियर और हाई सैलरी चाहते हैं तो जानें मेडिकल की 7 सबसे ज्यादा कमाई वाली ब्रांच के बारे में...

Authored by: कुसुम भट्टUpdated May 17 2026, 18:19 IST
न्यूरोसर्जरी (Neurosurgery)Image Credit : IStock01 / 06

न्यूरोसर्जरी (Neurosurgery)

आज के समय में न्यूरोसर्जरी चिकित्सा क्षेत्र में सबसे सम्मानित और पुरस्कृत प्रोफेशन्स में से एक है। इसमें दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी जटिल बीमारियों का इलाज करने वाले न्यूरोसर्जन की मांग भारत और विदेशों में लगातार बढ़ रही है। इसमें शुरुआती सैलरी सालाना 15-30 लाख रुपये मिलती है। एक्सपीरियंस के बाद कमाई करोड़ों में भी संभव है।

​कार्डियोलॉजी (Cardiology)Image Credit : IStock02 / 06

​कार्डियोलॉजी (Cardiology)

दिल से जुड़ी बीमारियों के एक्सपर्ट डॉक्टर हमेशा ही हाई डिमांड में रहते हैं। इसमें शुरुआती पैकेज 12-25 लाख रुपये सालाना तक मिल जाता है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में कमाई अच्छी होती है।

ऑर्थोपेडिक्स (Orthopedics) Image Credit : IStock03 / 06

ऑर्थोपेडिक्स (Orthopedics)

हड्डियों और जोड़ों के डॉक्टरों की कमाई भी काफी अच्छी खासी होती है। इसमें शुरुआती सैलरी 10-20 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है। वहीं स्पोर्ट्स और ट्रॉमा सेक्टर में इन डॉक्टरों की हाई डिमांड है।

​रेडियोलॉजी (Radiology)Image Credit : IStock04 / 06

​रेडियोलॉजी (Radiology)

MRI, CT Scan और मेडिकल इमेजिंग एक्सपर्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसमें शुरुआती पैकेज 12-18 लाख पैकेज सालाना मिलता है। इसमें वर्क लाइफ बैलेंस भी बेहतर माना जाता है।

​डर्मेटोलॉजी (Dermatology) Image Credit : IStock05 / 06

​डर्मेटोलॉजी (Dermatology)

स्किन और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की बढ़ती डिमांड ने इस फील्ड को सुपर हाई-इनकम ब्रांच बना दिया है। इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 10 से 15 लाख रुपये सालाना मिलती है। क्लीनिक खोलने पर कमाई भी कई गुना बढ़ सकती है।

एनेस्थीसियोलॉजी और ऑन्कोलॉजी Image Credit : IStock06 / 06

एनेस्थीसियोलॉजी और ऑन्कोलॉजी

ऑपरेशन थिएटर और कैंसर ट्रीटमेंट से जुड़ी एनेस्थीसियोलॉजी और ऑन्कोलॉजी इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है। इसमें शुरुआती पैकेज 8 से लेकर 20 लाख रुपये सालाना तक हो सकता है। वहीं बड़े अस्पतालों में शानदार मौका मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!