MBOSE HSSLC Result 2023, Meghalaya Board 12th Result 2023: मेघालय बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं परीक्षा का साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज यानी 9 मई को जारी कर दिया है। अब स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर एसएमएस पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को MBOSE HSSLC Result 2023<स्ट्रीम> टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।
MBOSE HSSLC Result 2023: साइंस और कॉमर्स में इतने स्टूडेंट्स सफल
मेघालय बोर्ड 12वीं कॉमर्स परीक्षा के लिए इस साल कुल 2383 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 1890 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। वहीं, साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 3635 स्टूडेंट्स ने भाग लिया और 2866 को सफल घोषित किया गया। बता दें कि 12वीं कॉमर्स में ऋषभ पुरकायस्थ ने 484 अंको के साथ टॉप किया हैं। वहीं, साइंस में अर्नब दत्ता ने 483 अंकों के साथ बाजी मारी है।
MBOSE HSSLC Marksheet 2023: वेबसाइट से डाउनलोड करें मार्कशीट
मेघालय बोर्ड 12वीं की परीक्षा 15 मार्च से 30 मार्च राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, आज इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब स्टूडेंट्स mbose.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल की तरफ से दी जाएगी।
How to download Meghalaya MBOSE HSSLC Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Meghalaya MBOSE 12th Result 2023: कम नंबर मिलने पर न हों निराश
मेघालय बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। हालांकि, कंपार्टमेंट एग्जाम में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट् को फेल घोषित कर दिया जाएगा। वहीं, रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी ऑनलाइ अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
