एजुकेशन

Manmohan Singh Death School Closed: मनमोहन सिंह के निधन पर क्या यूपी में बंद रहेंगे स्कूली, राजकीय शोक का ऐलान

Manmohan Singh Death is today a Holiday in Uttar Pradesh Schools: पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। आइये जानते हैं कि राजकीय शोक में क्या यूपी के स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

Image

Manmohan Singh Death is today a Holiday in Schools

Manmohan Singh Death is today a Holiday in Schools: देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर देशभर में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की है। वहीं उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। बतौर अर्थशास्त्री, आरबीआई गवर्नर और प्रधानमत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को आज देश याद कर रहा है। इस बीच स्कूली छात्र और उनके पैरेंट्स जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद रहेंगे (is today a holiday), आइये जानते हैं कि 7 दिन के राष्ट्रीय शोक के अवसर पर कहां कहां स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद, इंटरनेट पर'Manmohan Singh death holiday' और 'Is tomorrow a national holiday' जैसी सर्च की जा रही हैं।

क्या आज बंद रहेंगे स्कूल (is today a holiday)

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, जिसके लिए शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा। डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक और तेलंगाना सरकार ने यह फैसला लिया है कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।

Manmohan Singh Death news: क्या आज बंद रहेंगे स्कूल

केंद्र सरकार के सूत्रों की मानें तो आज होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा। सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक कर्नाटक और तेलंगाना में 27 दिसंबर 2024 को स्कूल बंद रहने की सूचना है। यूपी में स्कूल बंद (UP School closed), दिल्ली में स्कूल बंद (Delhi School closed) को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article