एजुकेशन

Makar Sankranti 2026 Holiday: मकर संक्रांति कब है, 14 या 15 किस दिन बंद रहेंगे स्कूल, आ गया आदेश

Makar sankranti 2026 holiday in UP DELHI Rajasthan Madhya Pradesh Bihar (मकर संक्रांति कब है): सूर्य देव जब मकर राशि में गोचर करने जाते हैं उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति के अवसर पर स्कूलों में अवकाश (Makar Sankranti 2026 school holiday) होता है। आइये जानते हैं कि 14 या 15 जनवरी, इस बार मकर संक्रांति की छुट्टी कब है।

Makar Sankranti 2026 Holiday: मकर संक्रांति की छुट्टी कब है

Makar Sankranti 2026 Holiday: मकर संक्रांति की छुट्टी कब है

Makar sankranti 2026 holiday in UP DELHI Rajasthan Madhya Pradesh Bihar (मकर संक्रांति कब है): मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। मकर संक्रांति भारत का एक प्रमुख और पावन पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। मकर संक्रांति प्रकृति, कृषि और सूर्य उपासना से जुड़ा पर्व है। इस दिन स्नान, दान और पुण्य कर्म का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है और इसे ऋतु परिवर्तन व उत्तरायण की शुरुआत का संकेत माना जाता है। तिल, गुड़ और खिचड़ी का सेवन शुभ माना जाता है। देश के विभिन्न राज्यों में यह पर्व अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

इस दिन लोग गंगा, सरयू पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा और दान पुण्य करते हैं। इस दिन से खरमास की समाप्ति होती है और लोग शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। मकर संक्रांति पर कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश होता है। आइये जानते हैं कि इस बार स्कूलों में मकर संक्रांति की छुट्टी के लिए क्या आदेश है।

Makar Sankranti 2026 Holiday in UP: यूपी में मकर संक्रांति की छुट्टी कब है

उत्तर प्रदेश में पहले 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति की छुट्टी तय थी, लेकिन अब इसे एक दिन बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया है! सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक मकर संक्रांति के मौके पर 15 जनवरी यानी गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और बाकी संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Makar Sankranti 2026 Holiday in UP

Makar Sankranti 2026 Holiday in UP

अन्य राज्यों में कब है छुट्टी

दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर स्कूलों में पहले ही 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन चल रहा है। तेलंगाना और असम में भी त्योहारों को देखते हुए 14 और 15 जनवरी को छुट्टी रखी गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी 14 और 15 जनवरी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। साउथ में भोगी और पोंगल के चलते 14 से 16 जनवरी तक छुट्टियां हैं। 14 जनवरी को पोंगल के बाद 15 को तिरुवल्लुवर दिवस और 16 जनवरी को उझावर थिरुनल मनाया जाएगा। गुजरात में भी उत्तरायण के मौके पर 15 जनवरी को ज्यादातर स्कूलों में छुट्टियां हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article