Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education Maharashtra Board Class 10th Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 को आज 11 बजे जारी किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी के छात्र आधिकारिक वेबसाइट - mahahsscboard.in और mahresult.nic.in से अपना स्कोर देख सकेंगे। बता दें, रिजल्ट की डेट व टाइम की जानकारी कल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने की थी। इससे पहले महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड 12वींं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है, अब आज 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इसी के साथ महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2023 की समाप्ति हो गई।
93.83 फीसदी गया रिजल्ट
चूंकि Maharashtra Board Class 10 Result 2023 Declare हो गया है, अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 की जांच कर सकेंगे, और इसे डाउनलोड करने में सक्षम हैं। बता दें 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स को सफलता मिली है।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.05% और लड़कों का 95.87% रहा
ऐसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2023
- इस वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें
- सभी आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर, डीओबी आदि दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें और महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसका प्रिंटआउट ले लें।
पिछले साल के मुकाबले कम गया रिजल्ट
पिछले साल की तुलना में महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट में पास प्रतिशत में 3.11% की कमी देखी गई है।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है, इससे पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था, बहरहाल, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस बार करीब 8,44,116 लड़कों और 7,33,067 लड़कियों ने भाग लिया था। महा एसएससी परिणाम 2023 लिंक सक्रिय हो गया है, लेकिन आप यहां timesnowhindi.com/education से भी अपडेट देख सकते हैं।
