एजुकेशन

Maharashtra Board 2026: जारी हुए महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस लिं​क से करें डाउनलोड

Maharashtra Board SSC Hall Ticket 2026 OUT: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गया है, इच्छुक उम्मीदवार या छात्र mahahsscboard.in और mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड

Maharashtra Board SSC Hall Ticket 2026 Released: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। महाराष्ट्र बोर्ड क्लास 10 (SSC) के हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए mahahsscboard.in और mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर जाने की जरूरत है। हालांकि खबर में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र बोड 10वीं की परीक्षा 18 मार्च, 2026 को खत्म होंगी।

परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित कराई जाएगी। जो छात्र महाराष्ट्र SSC परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका देखें

Maharashtra SSC Hall Ticket 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1: MSBSHSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: mahahsscboard.in या mahahsscboard.maharashtra.gov.in

स्टेप 2: Maharashtra Board SSC Hall Ticket 2026 Download Link पर क्लिक करें।

स्टेप 3: स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और रोल नंबर डालें

स्टेप 5: अब Maharashtra Board 10th Hall Ticket Download करें।

जरूर पढ़ें

इन हॉल टिकट पाने के लिए कोई एक्स्ट्रा फीस देने या कोई एक्स्ट्रा फॉर्म जमा करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को यह पक्का करना होगा उन्हें जारी किए गए एडमिट कार्ड में कोई स्पेलिंग की गलती न हो, और हॉल टिकट पर संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल के साइन और मुहर लगी होनी चाहिए।

एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

अगर पर्सनल डिटेल्स, जैसे छात्र का नाम, माँ का नाम, या जन्मतिथि में कोई गलती है, तो संबंधित स्कूल को तय फीस का पेमेंट करने के बाद 'एप्लीकेशन करेक्शन' लिंक का इस्तेमाल करके ऑनलाइन करेक्शन रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी। एक बार जब यह सब अप्रूव हो जाएगा, तो हॉल टिकट 'करेक्शन एडमिट कार्ड' ऑप्शन के जरिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अगर एडमिट कार्ड पर छात्र की फोटो साफ नहीं है, तो स्कूल को सही फोटो लेनी होगी और प्रिंसिपल के साइन और मुहर से उसे वेरिफाई करवाना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article