एजुकेशन

Women Reservation Bill GK Quiz: महिला आरक्षण विधेयक क्या है, आपको जरूर जानना चाहिए इससे जुड़े जीके प्वॉइंट्स

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Sep 23, 2023, 10:50 AM IST

Women Reservation Bill GK Quiz: भारत को नया संसद मिला है, इसका उद्घाटन 17 सितंबर को किया गया। इस नए संसद में कार्यवाही 18 सितंबर से शुरू हो गई। भारत का नया संसद क्यों विशेष है, इससे जुड़े वो कौन से प्वॉइंट्स हैं जिन्हें प्रतियोगिता परीक्षा में पूछा जा सकता है आइये जानें

Image

महिला आरक्षण विधेयक 2023

Women Reservation Bill GK Quiz: देश के नए संसद का उद्घाटन 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन किया गया, और अगले दिन यानी 18 सितंबर से नई ईमारत में कार्यवाही हो गई। यह नया संसद काफी चर्चा में बना हुआ है इसके बारे में प्रतियोगिता परीक्षा में सवाल पूछे जाने की बहुत संभावनाएं हैं, इसलिए यहां जीके के लिहाज से कुछ प्वॉइंट्स दिए गए हैं, जिन्हें हर किसी को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।

नए संसद का पहला दिन

नए संसद के उद्घाटन के पहले दिन कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया। इस विधेयक में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए इस विशेष आरक्षण के लिए पेश किया गया विधेयक 128वां संविधान संशोधन विधेयक है।

निचले सदन और राज्य विधान सभाओं दोनों जगहों पर इस योजना के तहत, महिलाओं के लिए एक-तिहाई यानी 33 फीसदी सीटें निर्धारित होंगी। 1996 में इस विधेयक को भारतीय संसद में प्रस्तुत किया गया था, यानी इसे प्रस्तुत किए हुए 27 साल के बाद महिला आरक्षण विधेयक को मंंजूरी मिली। आइये जानें प्रतियोगिता में कैसे आ सकते हैं सवाल?

महिला आरक्षण विधेयक का आधिकारिक नाम क्या है?

  1. नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  2. नारी सेवा वंदन समझौता
  3. नारी शक्ति वन्दना अधिनियम
  4. नारी शक्ति विजय अधिनियम
उत्तर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम

भारत में कौन सा विधायी निकाय महिला आरक्षण विधेयक मुख्य रूप से महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करता है?

  1. पंचायती राज संस्थाएं
  2. लोकसभा
  3. राज्य सभा
  4. राज्य विधान सभाएं
उत्तर: राज्य सभा

महिला आरक्षण विधेयक में महिलाओं के लिए प्रस्तावित आरक्षण प्रतिशत कितना है?

  1. 25%
  2. 75%
  3. 33%
  4. 50%
उत्तर: 33%

महिला आरक्षण बिल कब लागू होगा?

  1. 2024 चुनाव
  2. 2032 चुनाव
  3. 2029 के चुनाव के बाद
  4. 2029 चुनाव
उत्तर: 2029 के चुनाव के बाद

महिला आरक्षण विधेयक पहली बार भारतीय संसद में कब पेश किया गया था?

  1. 2003
  2. 2010
  3. 2019
  4. 1996
उत्तर. 1996
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article