LIVE

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट का लिंक एक्टिव, mahresult.nic.in पर करें चेक

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम (Maharashtra Board SSC Result) आज दोपहर घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 13 मई 2025 को दोपहर 01:00 बजे की जाएगी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नतीजों की घोषणा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in या mahahsscboard.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

कुलदीप राघवUpdated May 13, 2025, 15:31 IST
Follow on Google News
Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट का लिंक एक्टिव, mahresult.nic.in पर करें चेक

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम (Maharashtra Board SSC Result) आज दोपहर घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 13 मई 2025 को दोपहर 01:00 बजे की जाएगी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नतीजों की घोषणा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in. या mahahsscboard.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 2025 परीक्षाएं 21 फरवरी से 17 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं। महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे! परिणामों के साथ, बोर्ड द्वारा टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत की भी घोषणा की जाएगी। स्कोर चेक करने के लिए ऑनलाइन लिंक दोपहर 1 बजे से एक्टिव किया जाएगा। मार्कशीट चेक करने के लिए स्टूडेंट का अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा।

कैसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Maharashtra SSC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें।
  • “View Result” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा (Maharashtra SSC Result 2025) में 23,492 माध्यमिक विद्यालयों से कुल 16,11,610 छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 8,64,120 लड़के और 7,47,471 लड़कियां थीं, जिनमें 19 ट्रांसजेंडर छात्र भी शामिल थे। Maharashtra Board SSC Result in English

MAY 13, 2025 13:01 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE बता दें महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
  1. mahahsscboard.in
  2. mahresult.nic.in
  3. msbshse.co.in
MAY 13, 2025 11:49 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: जारी हो गया रिजल्ट

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं एसएससी का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org और sscresult.mahahsscboard.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
MAY 13, 2025 10:29 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: कोंकण डिवीजन टॉप पर

सभी डिवीजनों में कोंकण ने 99.01% के साथ सबसे अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया था, जबकि नागपुर डिवीजन का रिजल्ट सबसे कम 94.73 फीसदी रहा.
MAY 13, 2025 10:27 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: मुंबई संभाग टॉप पर

पिछले साल मुंबई संभाग से आठ छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए, जो 2023 की संख्या छह से अधिक है।
MAY 13, 2025 09:29 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट आज होगा जारी

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की ओज से आज, 13 मई को माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, sscresult.mahahsscboard.in और results.digilocker.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
MAY 13, 2025 08:44 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: रोल नंबर और माता का नाम जरूरी

स्कोर चेक करने के लिए ऑनलाइन लिंक दोपहर 1 बजे से एक्टिव किया जाएगा। मार्कशीट चेक करने के लिए स्टूडेंट का अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा।
MAY 13, 2025 08:22 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: 2024 में कब आया था रिजल्ट

पिछले साल 2024 में महाराष्ट्र 10वीं कक्षा के रिजल्ट का ऐलान 27 मई को हुआ था। पिछले साल इस एग्जाम के लिए टोटल 15,60,154 स्टूडेंट्स ने रजिस्‍ट्रेशन कराया था। जिसमें से करीब 15,49,326 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी थी और 14,84,431 स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास की थी। इस प्रकार से साल 2024 में पासिंग पर्सेंट 95.81 प्रतिशत तक रहेगा।
MAY 13, 2025 08:00 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट

आप डिजिलॉकर वेबसाइट results.digilocker.gov.in ssc board से 10वीं का प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले अपना डिजिलॉकर अकाउंट क्रिएट करना होगा। अगर नहीं है, तो अभी डिजिलॉकर की साइट पर जाकर ये प्रॉसेस पूरा कर लें।
MAY 13, 2025 07:54 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: इन वेबसाइट्स से चेक करें रिजल्ट

results.digilocker.gov.in
sscresult.mahahsscboard.in
ssresult.mkcl.org
mahahsscboard.in
result.mh-ssc.ac.in
MAY 13, 2025 07:32 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: नकल के मामलों में आई कमी

महाराष्ट्र SSC (एसएससी) परीक्षा में नकल के मामलों में भारी कमी देखने को मिली है। इस साल सिर्फ 92 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल 140 मामले सामने आए थे।
MAY 13, 2025 07:05 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड में कुल छात्र

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 23,492 माध्यमिक विद्यालयों से कुल 16,11,610 छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 8,64,120 लड़के और 7,47,471 लड़कियां थीं, जिनमें 19 ट्रांसजेंडर छात्र भी शामिल थे।
MAY 13, 2025 06:52 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE:कैसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Maharashtra SSC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें।
  • “View Result” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
MAY 13, 2025 06:45 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: कहां जारी होगा रिजल्ट

जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नतीजों की घोषणा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in. या mahahsscboard.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
MAY 13, 2025 06:44 IST

Maharashtra SSC 10th Result 2025 Today LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम (Maharashtra Board SSC Result) आज दोपहर घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 13 मई 2025 को दोपहर 01:00 बजे की जाएगी।