एजुकेशन

Latest Government Jobs: आरबीआई में नौकरी का शानदार मौका! असिस्टेंट के 500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Latest Government Jobs, RBI Assistant Recruitment 2026 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Latest Government Jobs: आरबीआई में असिस्टेंट के 500 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Latest Government Jobs, RBI Assistant Recruitment 2026: आरबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Latest Government Jobs) खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Government Jobs Notification) सकते हैं। यहां आवेदन का लिंक एक्टिव होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख मार्च 2026 होगी। यहां आप आरबीआई असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Latest Government Jobs: आबीआई असिस्टेंट क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

आरबीआई असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

RBI Assistant Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले rbi.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RBI Assistant Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिल कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

RBI Assistant Recruitment 2026 Selection Process: आरबीआई असिस्टेंट सेलेक्शन प्रोसेस

आरबीआई असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन दो चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Sarkari Naukri 2026: यहां से पूछे जाएंगे सवाल

यहां प्रीलिम्स परीक्षा के शेड्यूल की बात करें तो उम्मीदवारों से इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से सवाल पूछे जाएंगे। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लि पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article