Latest Government Jobs Notification 2023 : सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर आया है, क्योंकि देश के नामी सेक्टर में सरकारी जॉब के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं, इनमें बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, झारखंड व राजस्थान लोक सेवा आयोग, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड और रेलवे जैसे बड़े सेक्टर शामिल हैं।
IBPS Recruitment 2023 - आईबीपीएस के जरिये सरकारी नौकरी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (सीआरपी पीओ/एमटी 2023) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (आईबीपीएस एसओ 2023) के चयन हेतु भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण आज 21 अगस्त को बंद कर देगा। IBPS के जरिये निकलने वाली नौकरी का इंतजार हजारों युवा करते हैं, ऐसे में मौका हाथ से न जाने दें, जल्द ibps.in के माध्यम से आवेदन करें।
JPSC Recruitment 2023 - झारखंड लोक सेवा आयोग
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने आज 21 अगस्त से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू क दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है जबकि शुल्क का भुगतान 27 सितंबर तक किया जा सकता है।
RPSC Recruitment 2023 - राजस्थान लोक सेवा आयोग
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के लिए आवेदन मंगाए हैं, पदों की कुल संख्या 12 है, जिन पर आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB Recruitment 2023 - टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर नौकरी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 1841 टीजीटी, पीजीटी प्रयोगशाला सहायक और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Northern Railway Recruitment 2023 - नॉदर्न रेलवे में नौकरी
उत्तर रेलवे ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक साइट nr.Indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 93 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 11 अगस्त को शुरू हुई थी और 28 अगस्त, 2023 को समाप्त होगी।
