JEE Mains 2023 Registration for Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए 12 मार्च 2023 को JEE Mains 2023 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद करेगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी सेशन 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन नहीं किए है, वे NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 फरवरी 2023 को शुरू की गई थी। जेईई की सेशन 2 परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को देश के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।
JEE Main 2023: सेशन 2 के लिए ऐसे करें आवेदन
जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए इन सरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन्स 2023 सेशन 2 लिंक को क्लिक करें।
लॉग इन विवरण दर्ज करने के बाद सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
जेईई का आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान कर दें।
एक बार हो जाने के बाद सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करें।
आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
पेज को डाउनलोड कर आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और जेईई मेन- 2023 सेशन 1 के लिए परीक्षा फीस का भुगतान किया है और जेईई मेन- 2023 सेशन 2 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें सत्र 1 में दिए अपने पिछले आवेदन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना आवश्यक है। उम्मीदवार केवल पेपर, परीक्षा का माध्यम, पात्रता का राज्य कोड, पता प्रमाण (वर्तमान और स्थाई), सेशन 2 शहरों को अपलोड कर सकते हैं और परीक्षा फीस भुगतान कर सकते हैं।
