एजुकेशन

भारत के इस राज्य में आज बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें स्टेट वाइज स्कूल हॉलिडे लिस्ट

Kya Aaj School Band Hain Ya Nahin: यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज यूपी, दिल्ली, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र में स्कूल बंद हैं या खुले हैं।

Image

Kya Aaj School Band Hain Ya Nahin: क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Kya Aaj School Band Hain Ya Nahin: भारत के कई इलाकों में बारिश का कहर (School Closed Today News) जारी है। लगातार भारी बारिश के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इस बीच कई क्षेत्रों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में हर छात्र व माता पिता का सवाल है कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज यूपी, दिल्ली, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र में स्कूल बंद हैं या खुले हैं।

Delhi School Closed Today Or Not: क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 31 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि यहां स्कूलों में आज कोई छुट्टी नहीं है। विद्यालय अपने समय पर ही संचालित किए जाएंगे। इससे संबंधित जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।

Punjab School Closed Today: पंजाब के स्कूलों में आज छुट्टी

बता दें पंजाब में आज यानी 31 जुलाई को शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में पहले ही सरकारी छुट्टी घोषित की जा चुकी है। नतीजतन, पंजाब सरकार के तहत आने वाले सरकारी कार्यालय, स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान आज बंद रहेंगे। वहीं मौसम की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक यहां भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की उम्मीद है।

Gujarat School Closed Today Or Not: क्या आज गुजरात के स्कूल बंद हैं

बता दें गुजरात के कई इलाकों में सक्रिय मानसून के कारण लगातार भारी बारिश होने की संभावना है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले के अधिकारियों की ओर से दी जाने वाली जानकारी पर नजर रखें, क्योंकि स्कूल बंद करने का कोई भी फैसला वहां के मौसम के हालात को देखते हुए स्थानीय स्तर पर लिया जाएगा।

Maharashtra School Closed Today Or Not: क्या आज महाराष्ट्र के स्कूल बंद हैं

महाराष्ट्र के कई जिलों में अभी भी जोरदार मानसून की बारिश हो रही है। हालांकि 31 जुलाई के लिए पूरे राज्य में स्कूल बंद करने की कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिला कलेक्टर स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर फैसला ले सकते हैं।

Himachal School Closed Today Or Not: क्या आज हिमाचल के स्कूल बंद हैं

भारतीय मौसम विभाग ने 1 अगस्त तक पूरे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। अगर मौसम खराब होता है, तो भूस्खलन और अचानक बाढ़ के जोखिम वाले ज़िलों में स्कूलों को कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article