Kya Aaj School Band Hai Ya Khula, 3 August School Holiday Or Not: भारत के कई क्षेत्रों में अभी भी तेज बारिश जारी है। यहां बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं कई जिलों से बम भोले-बम भोले के साथ कांवण यात्री जल लेने के लिए हरिद्वार या अन्य तीर्थस्थल पर जा रहे हैं। इसे देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित न हो। ऐसे में यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के छात्र व अभिभावक लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज स्कूल बंद हैं या खुला है? क्या 3 अगस्त को स्कूल बंद हैं या नहीं? यहां आप जान सकते हैं।
Kya Aaj UP Ke School Band Hain
श्रावण मास व कांवण यात्रा के चलते यूपी के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यहां मेरठ, रामपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मेरठ के स्कूलों में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित एवं जिन विद्यालयों की बसों का आवागमन बरेली-रामपुर हाईवे मार्ग पर रहता है वहां स्कूलों प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक अवकाश घोषित किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सावन माह के चलते प्रत्येक सोमवार को स्कूलों में अवकाश की घोषित किया है।
Kya Aaj Delhi Ke School Band Hain Ya Nahi
दिल्ली से भी भारी संख्या में श्रद्धालु कांवण लेने जाते हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि दिल्ली सरकारी यहां भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकती है। हालांकि अभी इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
Kya Aaj Uttarakhand Ke School Band Hain
उत्तराखंड में इन दिनों मानसून अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर तरफ झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों पर भूस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है। इस बीच छात्र यहां स्कूलों में अवकाश को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें अभी इससे संबंधित कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
Today Maharashtra School Closed Or Not: क्या आज महाराष्ट्र के स्कूल बंद हैं
महाराष्ट्र में मॉनसून की सक्रिय स्थिति बनी हुई है। खासकर मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, नासिक और पालघर में बारिश का कहर जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में कई निचले इलाकों में जलभराव की खबर है। हालांकि अभी यहां स्कूलों में अकाश को लेकर किसी प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि लगातार स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक के संपर्क में बनें रहें। यदि इससे संबंधित कोई अधिसूचना जारी होती है तो यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।
