School Holiday Today, Guru Nanak jayanti school holiday or not: आज बुधवार 5 नवंबर 2025 है। आज सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती यानी गुरुपरब है। क्या इस मौके पर स्कूल बंद हैं? इसको लेकर आपके मन में अगर कोई कंफ्यूजन है कि कहीं आज हमारे प्रदेश और शहरों में स्कूल बंद तो नहीं है। इस असमंजस को दूर करने के लिए हम स्कूल जाने वाले की प्लानिंग करने से पहले स्कूल की छुट्टी की लिस्ट यहां बता रहे हैं। आप स्कूल जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें। क्योंकि स्थानीय छुट्टियों के आधार पर स्कूलों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज स्कूल बंद हैं या नहीं (School se judi khabren)।
आज 5 नवंबर 2025 को कहां और क्यों बंद हैं स्कूल?
सरकार ने 5 नवंबर को स्कूलों के लिए नवंबर की छुट्टियों की घोषणा की है। आज गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्कूल बंद रहेंगे। मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश। अगर देखा जाए तो आज के दिन पूरे देश में ही स्कूल बंद रहेंगे। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कार्तिक स्नान के अवसर पर छुट्टी की घोषणा की गई है।
इस दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। गुरु नानक गुरुपरब या गुरु नानक प्रकाश उत्सव सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह सिख समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसमें श्रद्धालु गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर और प्रभात फेरियों के माध्यम से गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद करते हैं।
नवंबर में भी होगी छुट्टियां: School Closed in 5 November (November Holiday List)
नवंबर के महीने में भी कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस जैसे दिन आ रहे हैं, जिनके चलते स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी घोषित की गई है। हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 5 नवंबर यानी बुधवार को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। इस दिन गुरु नानक जयंती के साथ-साथ कार्तिक पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। इस मौके पर आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में छुट्टी की घोषणा की गई है।
नवंबर 2025 में स्कूलों की बाकी छुट्टियां
प्रदेश सरकारों ने 5 नवंबर को बैंकों के लिए नवंबर की छुट्टियों की घोषणा की है। इस दिन गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है, इसलिए पूरे देश में स्कूल बंद रहेंगे। 7 नवंबर को शिलांग में बांग्ला महोत्सव है, इसलिए स्कूल रहेंगे। रविवार के कारण 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे।
