एजुकेशन

Today School Closed: क्या आज 6 नवंबर 2025 को स्कूल बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, जानें यहां

Today School Closed: बुधवार 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज बंद थे, वहीं 6 नवंबर को भी कई जगहों पर स्कूल बंद हैं। स्कूली बच्चों के मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज भी स्कूल हैं (kya aaj School band hai) या खुले हैं (Kya Aaj School Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए स्कूल या फिर कॉलेज जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें (School se judi khabren)।

Image

Today School Closed 06 Nov 2025: क्या आज स्कूल बंद हैं

School Holiday Today, 06 November holiday or not: बुधवार 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज बंद थे, वहीं 6 नवंबर को भी कई जगहों पर स्कूल बंद हैं। इस असमंजस को दूर करने के लिए हम स्कूल जाने वाले की प्लानिंग करने से पहले स्कूल की छुट्टी की लिस्ट यहां बता रहे हैं। आप स्कूल जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें। क्योंकि स्थानीय छुट्टियों के आधार पर स्कूलों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज स्कूल बंद हैं या नहीं (School se judi khabren)।

आज कहां कहां स्कूल बंद

गंगा स्नान और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर भी कुछ जगहों पर 6 नवंबर को भी स्कूल बंद रखे गए हैं। यूपी के बुलंदशहर में जिला शिक्षा अधिकारी ने 6 नवंबर 2025 तक गंगा स्नान के मद्देनजर स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। कई अन्य जगहों पर 6 नवंबर को छुट्टी रहेगी।

6 नवंबर को स्कूल की छुट्टी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गंगा स्नान को देखते हुए 6 नवंबर की भी छुट्टी रखी गई है। जबकि, बिहार में 6 नवंबर यानी आज बिहार चुनाव 2025 के तहत पहले चरण का मतदान है। इस कारण पूरे राज्य में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 6 नवंबर को उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय में प्रसिद्ध नॉग्रेम डांस फेस्टिवल है, जिसके मद्देनजर वहां के कई हिस्सों में स्कूल बंद रहते हैं।

November School Holidays: विद्यार्थियों की मौज

नवंबर के मध्य में, देशभर के स्कूल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाएंगे। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में बच्चों के प्रति उनके स्नेह और दृष्टिकोण को याद करने के लिए समर्पित है। 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर देशभर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। कई स्थानों पर इसे सीमित अवकाश के रूप में भी घोषित किया जाता है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article