एजुकेशन

KVS TGT, PGT Answer Key 2023: जारी हो गई केवीएस आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 6, 2023, 04:00 PM IST

KVS TGT, PGT Answer Key 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT) और पीआरटी (PRT) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से केवीएस आंसर की चेक व डाउनलोड करें।

Image

केवीएस टीजीटी पीजीटी और अन्य पदों की भर्ती परीक्षा की आंसर की

KVS TGT, PGT Answer Key 2023: Kendriya Vidyalaya KVS TGT / PGT & Other Post के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अब आंसर की चेक कर सकते हैं। बता दें, केवीएस भर्ती परीक्षा के माध्यम से टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT) और पीआरटी (PRT) जैसे पदों पर नियुक्तियां की जानी है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन में कही गई यह बात

जिन उम्मीदवारों ने 12.02.20223 से 01.03.2023 तक आयोजित केवीएस सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था वे पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, सहायक अभियंता, वित्त अधिकारी और हिंदी अनुवादक के पदों के लिए आंसर की चेक कर सकते हैं। इसे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जो उम्मीदवार केवीएस आंसर की 2023 से संतुष्ट नहीं हैं, वे आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

केवीएस आंसर की कैसे करें चेक

  • उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर Announcements नाम के कॉलम में देखें
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें — Notice regarding downloading the OMR sheet and answer key for the post of PGTs, TGTs, PRT, Assistant Engineer, Finance Officer and Hindi Translator in KVS to be filled through Direct Recruitment.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको Download पर क्लिक करना होगा।
केवीएस आंसर की के लिए डायरेक्ट लिंक - OMR sheet and answer key for the post of PGTs, TGTs, PRT, Assistant Engineer, Finance Officer and Hindi Translator in KVS to be filled through Direct Recruitment.

9 मार्च से पहले करें आपत्ति

KVS Answer Key 2023 पर चुनौती केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी, वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 09/03/2023 (रात 11.59 बजे तक) तक ही आपत्ति की जा सकती है। किसी अन्य माध्यम जैसे ईमेल/ पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति के लिए शुल्क

आपत्ति करने के लिए शुल्क भी लगेगा। इसके लिए आपको 1000 रुपये प्रति चुनौती देना होगा। हालांकि आप क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से आपत्ति कर सकते हैं, आपके द्वारा यदि वैध आपत्ति की जाती है और केवीएस उसे मान लेता है तो ऐसे में आपकी फीस आपको लौटा दी जाएगी। यह रिफंड संबंधित क्रेडिट/डेबिट कार्ड खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article