एजुकेशन

KVS Balvatika Lottery Result 2025: जारी हुआ केवीएस बाल वाटिका लॉटरी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

KVS Balvatika Lottery Result 2025 declared at kvsangathan.nic.in: केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लॉटरी लिस्ट में बच्चों के नाम आने के बाद आपको एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए, आपको दिए गए समय के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय जाकर बच्चे का डॉक्यूमेंट जमा करना होगा।

Image

KVS Balvatika Result 2025

KVS Balvatika Lottery Result 2025: केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बालवाटिक 1 और बालवाटिका 3 में एडमिशन के लिए लॉटरी रिजल्ट की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के KVS कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट विभिन्न स्कूलों के हिसाब से जारी किया गया है।

How to check KVS Balvatika Lottery Result 2025: लॉटरी रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले, संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर "Class 1 Lottery Result" के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, सभी कैटेगरी के परिणामों की लिस्ट खुलेगी।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, पीडीएफ फाइल में रिजल्ट देख सकते हैं।
  • लिस्ट में बच्चे का नाम, रजिस्ट्रेशन नम्बर, कैटेगरी आदि जानकारी दी होगी।

रिजल्ट के बाद अगला कदम क्या होगा?

लॉटरी लिस्ट में बच्चों के नाम आने के बाद आपको एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए, आपको दिए गए समय के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय जाकर बच्चे का डॉक्यूमेंट जमा करना होगा। डॉक्यूमेंट में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, KVS के दिशानिर्देशों के अनुसार, एडमिशन सीट सुनिश्चित करने के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

वेटिंग लिस्ट में नाम?

अगर आपके बच्चे का नाम वेटिंग लिस्ट में है, तो आप KVS की वेबसाइट को चेक करते रहें। पहली लिस्ट के बाद अगर सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी लिस्ट 2 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article