KVS Admission 2023 dates: Kendriya Vidyalaya Sangathan, KVS Class 1 Admissions 2023 प्रक्रिया शुरू होने वाली है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, केवीएस प्रवेश 2023 तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जारी शेड्यूल के अनुसार, 2023 से 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए KVS कक्षा 1 पंजीकरण प्रक्रिया 27 मार्च, 2023 से शुरू होगी। पूरा शेड्यूल KVS द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट - kvsangathan.nic.in पर जारी किया गया है, जिसे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देखा जा सकता है।
चूंकि यह क्लास 1 के लिए एडमिशन प्रोसेस होगा, ऐसे में अभिभावकों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि 27 मार्च से प्रवेश प्रक्रियाएं शुरू हो रही हैं।
केवीएस कक्षा 1 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, केवीएस कक्षा 1 प्रवेश के लिए पंजीकरण 27 मार्च, 2023 को सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी शेयर किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऊपरी आयु सीमा 6 वर्ष निर्धारित है। केवीएस प्रवेश 2023-24 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2023 को शाम 7 बजे तक है।
केवीएस प्रवेश 2023 - आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट- kvsaonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं
- केवीएस प्रवेश के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
- सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें
- आगे बढ़ने के विकल्प पर क्लिक करें
- अब बच्चे का नाम, जन्मतिथि, फोन नंबर, आधार डिटेल्स, ईमेल आदि भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
ध्यान रहें अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, KVS Class 1 Admissions 2023 प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, इसलिए शाम 7 बजे की डेडलाइन को ध्यान में रखकर चलें और हो सके तो जितना जल्दी आवेदन कर सकते हैं आवेदन कर लें, क्योंकि कई बार टेक्निकल दिक्कतों की वजह से आवेदन या पंजीकरण में बाधा आ सकती है।
