एजुकेशन

KVS Admission 2026 27: केवीएस में शुरू हुए प्रवेश, जानें केंद्रीय विद्यालय में कौन ले सकता है एडमिशन

KVS Admission 2026 27 Application Begins: Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) में छोटे बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया आज 20 मार्च से शुरू कर दी गई है। KVS के अनुसार, बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए एडमिशन शुरू किए जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए अभिभावकों को admission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Image

केवीएस में शुरू हुए एडमिशन

KVS Admission 2026 27 Application Begins: Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) में छोटे बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया आज 20 मार्च से शुरू कर दी गई है। अभिभावकों के पास एडमिशन की तैयारी करने और ऑनलाइन आवेदन करने का अच्छा मौका है। KVS के अनुसार, बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए एडमिशन 20 मार्च 2026 से शुरू होंगे। आवेदन करने के लिए parents को official वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है? (kendriya vidyalaya me admission kaise hota hai)

केंद्रीय विद्यालय (KVS) में एडमिशन मुख्य रूप से ऑनलाइन (कक्षा 1 के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर) और ऑफलाइन (कक्षा 2 से 8) माध्यम से होते हैं। कक्षा 1 के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च तक 6 वर्ष होनी चाहिए। बच्चों का सेलेक्शन लॉटरी सिस्टम से किया जाता है, जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता मिलती है।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया? (kendriya vidyalaya me admission process)

कक्षा 1 के लिए आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें। फिर लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों का सेलेक्शन किया जाएगा। ध्यान रहे, कक्षा 1 में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2026 तक बच्चे की उम्र 6 वर्ष होनी चाहिए।

कक्षा 2 से 8 के लिए आवेदन: इसमें ऑफलाइन आवेदन करना होता है। रिक्तियों के आधार पर प्राथमिकता (Priority Category) दी जाती है।

केंद्रीय विद्यालय में कौन ले सकता है एडमिशन (kendriya vidyalaya me admission ke liye age limit)

  • 31 मार्च तक बच्चे की उम्र कम से कम 6 साल होनी चाहिए
  • उम्र 8 साल से कम होनी चाहिए
  • 1 अप्रैल को जन्मे बच्चे भी योग्य माने जाएंगे
  • विशेष जरूरत वाले बच्चों (CWSN) को 2 साल तक की छूट मिलती है।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन एडमिशन कैसे होगा? (kendriya vidyalaya me admission kaise hoga)

  • केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता।
  • एडमिशन पूरी तरह लॉटरी सिस्टम से होता है।
  • स्कूल द्वारा जारी लिस्ट आने के बाद चयनित बच्चों को स्कूल में जाकर दस्तावेज़ जमा करने और फीस भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई कैसे करें? (kendriya vidyalaya me admission ke liye apply)

  • वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं
  • “New Registration” पर क्लिक करें
  • बच्चे और माता-पिता की जानकारी भरें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन ID मिलेगा
  • लॉगिन करके फॉर्म पूरा भरें
  • अधिकतम 3 स्कूल चुनें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट ले लें।

आवश्यक दस्तावेज की बात करें तो जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, और यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र संभालकर रखें।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन सीट और आरक्षण

हर कक्षा में लगभग 40 सीटें होती हैं, जिनमें आरक्षण इस तरह है:

25% सीटें RTE (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)
15% SC
7.5% ST
27% OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)
3% दिव्यांग (CWSN)
केंद्रीय विद्यालय द्वारा कई लिस्ट जारी की जाती है, आमतौर पर पांचवी लिस्ट तक जारी की जाती है।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article