एजुकेशन

KSET 2025 Answer Key: आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन विंडो होने वाली है बंद, जानें आगे का क्या है प्रोसीजर

KSET 2025 Answer Key: कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) आज, 6 नवंबर, 2025 को कर्नाटक स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (KSET) आंसर की के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर देगी। उम्मीदवार इस खबर के माध्यम से आगे का प्रोसीजर भी चेक कर सकते हैं।

Image

KSET 2025 Answer Key

KSET 2025 Answer Key Objection Window: कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) हाल ही में कर्नाटक स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (KSET) आंसर की जारी की थी, जिसके साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दिया था, ताकि यदि कोई उम्मीदवार इस आंसर की से संतुष्ट नहीं है तो वो आपत्ति कर सकता है, लेकिन ये विंडो आज, 6 नवंबर, 2025 को बंद हो रही है।

जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से खुश नहीं हैं, वे आज दोपहर 3 बजे तक प्रति ऑब्जेक्शन 50 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देकर इस पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।

सबूत देना है जरूरी

खास बात यह है कि बिना क्वेश्चन नंबर या वर्जन कोड बताए या अधूरे/बिना सपोर्ट वाले ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा।

KSET 2025 Answer Key को चैलेंज कैसे करें

इन टेंटेटिव आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट: cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • एडमिशन टैब से, KSET 2025 Link पर क्लिक करें।
  • फिर, KSET 2025 Answer Key Objection Link ढूंढें और उस पर टैप करें।
  • जिस सवाल को आप चैलेंज करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • सही कारण बताएं और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • निर्धारित फीस का पेमेंट करें और एक बार रिव्यू करें।
  • चैलेंज सबमिट करें और सबमिशन का स्क्रीनशॉट लें।

आगे क्या होगा?

ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद, सब्जेक्ट एक्सपर्ट उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए ऑब्जेक्शन की जांच करेंगे। अगर उनमें से कोई भी सही पाया जाता है, तो एक रिवाइज्ड/फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर KSET 2025 Result घोषित किया जाएगा।

KSET 2025 के बारे में

KSET 2025 Exam का आयोजन 2 नवंबर को किया गया था। 1.34 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से केवल 1.21 लाख (90%) उम्मीदवार ही इस टेस्ट में शामिल हुए, जिसमें एक जनरल पेपर सहित 33 सब्जेक्ट थे।

KEA ने KSET 2025 का आयोजन कर्नाटक के 11 जिलों में 316 सेंटर्स पर किया, जो बेंगलुरु, बल्लारी, बेलगावी, दावणगेरे, धारवाड़, कलबुर्गी, मंगलुरु, मैसूरु, शिवमोग्गा, तुमकुरु और विजयपुरा जिलों में थे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article