एजुकेशन

कर्नाटक II PUC परीक्षा 2 शेड्यूल हुआ जारी, नंबर बढ़ाने के लिए भर सकते हैं फॉर्म

KSEAB Announced Karnataka II PUC Exam 2 Schedule 2026: KSEAB ने आज 2nd PUC परीक्षा 2026 के नतीजे karresult.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर घोषित किए। इस अपडेट के साथ कर्नाटक II PUC परीक्षा 2 शेड्यूल भी जारी कर दिया गया।

Image

कर्नाटक II PUC परीक्षा 2 शेड्यूल हुआ जारी

KSEAB Announced Karnataka II PUC Exam 2 Schedule 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज, 9 अप्रैल, 2026 को कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट karresult.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर जाकर अपने नतीजे, टॉपर्स की सूची और परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। इस अपडेट के साथ कर्नाटक II PUC परीक्षा 2 के शेड्यूल भी जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा वे उम्मीदवार दे सकते हैं, जो अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं। जानें परीक्षा कब से कब तक है?

कर्नाटक बोर्ड ने आगामी PUC परीक्षा-2 का शेड्यूल किया जारी, इसके अनुसार परीक्षा (Karnataka II PUC Exam 2 Schedule 2026) 30 अप्रैल से 13 मई, 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों ने एक या एक से ज्यादा विषयों में सफलता हासिल नहीं की है, या जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे परीक्षा-2 में शामिल होने के पात्र हैं।

परीक्षा-1 के नतीजों पर एक नजर

स्ट्रीम के हिसाब से देखें तो, इस साल साइंस स्ट्रीम के छात्रों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जिनका पास प्रतिशत 91.69% रहा। इसके बाद कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 88.04% और आर्ट्स स्ट्रीम का 72.86% रहा। कुल मिलाकर, 632,200 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 546,698 छात्रों ने कर्नाटक II PUC परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली। कुल पास प्रतिशत 86.48% रहा।

लड़कियों ने मारी बाजी

छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों (लड़कों) की तुलना में बेहतर रहा; छात्राओं का पास प्रतिशत 88.70% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 83.65% रहा। दोनों ही वर्गों ने 2025 की तुलना में उल्लेखनीय सुधार दिखाया है; 2025 में छात्रों का पास प्रतिशत 68.20% और छात्राओं का 77.88% था।

Karnataka II PUC Exam 2 Schedule 2026 form

कर्नाटक II PUC परीक्षा 2026

Karnataka 2nd PUC Exam 2026 कैसे देखें जा सकते हैं?

छात्र KSEAB 2nd PUC के नतीजे ऑनलाइन डाउनलोड करने और देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है, 'KSEAB 2nd PUC Examination-1 Result 2026'।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और अपनी स्ट्रीम या विषय चुनें।
  • ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • 2026 के 2nd PUC के नतीजे स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
Karnataka II PUC result

कर्नाटक 2nd PUC परीक्षा 2026 के नतीजे

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article