दूध उत्पादन में देश का नंबर 1 राज्य कौन सा है, 388 लाख मीट्रिक टन मिल्क प्रोडक्शन कर रचा इतिहास

भारत में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? दूध उत्पादन भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक मुख्य आधार बना हुआ है, जो लाखों लोगों को रोजगार देता है। डेयरी क्षेत्र में भारत दुनिया के कुल दूध उत्पादन में लगभग 25% का योगदान देता है, जिससे वैश्विक डेयरी आपूर्ति में इसकी अहम भूमिका है। लेकिन क्या आप भारत के उस राज्य के बारे में जानते हैं, जहां सबसे ज्यादा दूध उत्पादन होता है?

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Apr 9 2026, 17:21 IST
दूध उत्पादन में देश का नंबर 1 राज्य कौन सा है, 388 लाख मीट्रिक टन मिल्क प्रोडक्शन कर रचा इतिहासImage Credit : Canva and chat gpt01 / 07

दूध उत्पादन में देश का नंबर 1 राज्य कौन सा है, 388 लाख मीट्रिक टन मिल्क प्रोडक्शन कर रचा इतिहास

भारत में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? दूध उत्पादन भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक मुख्य आधार बना हुआ है, जो लाखों लोगों को रोजगार देता है। डेयरी क्षेत्र में भारत दुनिया के कुल दूध उत्पादन में लगभग 25% का योगदान देता है, जिससे वैश्विक डेयरी आपूर्ति में इसकी अहम भूमिका है। लेकिन क्या आप भारत के उस राज्य के बारे में जानते हैं, जहां सबसे ज्यादा दूध उत्पादन होता है?

क्या कहती है रिपोर्टImage Credit : Canva and chat gpt02 / 07

क्या कहती है रिपोर्ट

'बेसिक एनिमल हस्बैंड्री स्टैटिस्टिक्स' की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल दूध उत्पादन 247.87 मिलियन टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.58% की लगातार वृद्धि दर्शाता है। साथ ही, भारत में कई ऐसे राज्य हैं जो दूध के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में योगदान दे रहे हैं। लेकिन, वो कौन सा राज्य है जो वर्तमान में सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन कर रहा है। आइये जानें

यूपी सबसे सशक्तImage Credit : Canva and chat gpt03 / 07

यूपी सबसे सशक्त

हाल ही की खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश ने दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में पहले की तुलना में 40 प्रतिशत दुग्ध उत्पादन बढ़ गया है। यही नहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यूपी सबसे सशक्त बनकर उभरा है।

सबसे ज्यादा यूपी का योगदानImage Credit : Canva and chat gpt04 / 07

सबसे ज्यादा यूपी का योगदान

देश के कुल दुग्ध उत्पादन में पांच अग्रणी राज्यों की 54 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश का योगदान 16 फीसदी तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा प्रदेश की बढ़ती ताकत और मजबूत डेयरी संरचना का स्पष्ट उदाहरण है। सीएम योगी के कार्यकाल में दुग्ध उत्पादन में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है। वर्ष 2016-17 में जहां उत्पादन 277 लाख मीट्रिक टन था, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 388 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच गया है।

बड़ी ताकत बनीं ग्रामीण महिलाएंImage Credit : Canva and chat gpt05 / 07

बड़ी ताकत बनीं ग्रामीण महिलाएं

इस दुग्ध क्रांति की बड़ी ताकत ग्रामीण महिलाएं बनीं हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से लाखों महिलाएं डेयरी गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रदेश के 31 जिलों में महिला समूह प्रतिदिन करीब 10 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रहे हैं और करीब 5000 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुके हैं।

महिलाएं बना रहीं रिकॉर्डImage Credit : Canva and chat gpt06 / 07

महिलाएं बना रहीं रिकॉर्ड

प्रदेश में पांच प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनियों के जरिए करीब चार लाख महिला किसान जुड़ीं हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। फरवरी 2026 तक इन कंपनियों का कुल कारोबार पांच हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

प्रदेश की 5 प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनियांImage Credit : Canva and chat gpt07 / 07

प्रदेश की 5 प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनियां

बुंदेलखंड क्षेत्र में ‘बलिनी एमपीसीएल’, पूर्वांचल में ‘काशी एमपीसीएल’, अवध क्षेत्र में सामर्थ्य एमपीसीएल, गोरखपुर मंडल में ‘श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीसीएल, तराई क्षेत्र में सृजन एमपीसीएल’ से जुड़कर महिलाएं रिकॉर्ड बना रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!