Kerala Board Exam Time Table 2024, Kerala Board 10th 12th Exam 2024: केरल बोर्ड टाइम टेबल का इंतजार खत्म हो चुका है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन (KBPE) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) और हायर सेकेंडरी एग्जाम (HSE) का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर केरल बोर्ड टाइम टेबल 2024 (Kerala Board Time Table 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Kerala Board 10th 12th Exam 2024: कब होगी 10वीं व 12वीं परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, केरल बोर्ड एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 4 मार्च से 25 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, एचएसई यानी 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च तक होगी। केरल बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।
How to Download Kerala Board 10th 12th Exam Time Table 2024
- केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करक डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Kerala Board 10th 12th Exam Date 2024: कब होगी मॉडल परीक्षा
केरल बोर्ड की ओर से 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले मॉडल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा स्टूडेंट्स को परीक्षा के पैटर्न और फॉर्मेट से अवगत कराने के लिए होगी। इसका आयोजन 15 फरवरी से 21 फरवरी तक किय जाना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
