Karnataka 2nd PUC Supplementary Result 2023 की घोषणा कर दी गई है। कर्नाटक प्री यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग ने आज, 20 जून को दूसरी पीयूसी या कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। इन परिणामों (Karnataka 2nd PUC Exam) की घोषणा आज 11 बजे की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Karnataka 2nd PUC Supplementary Result 2023 Link
कर्नाटक दूसरी पीयूसी या कक्षा 12 की पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। छात्र karresults.nic.in पर से अपने अंक देख सकते हैं। इन परिणामों से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उन्हें pue.karnataka.gov.in पर भी जाना चाहिए। रिजल्ट देखने का तरीका देखें
कैसे देखें कर्नाटक सेकेंड पीयूसी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023
- कर्नाटक सेकेंड पीयूसी सप्लीमेंट्री रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी।
- सबसे पहले karresults.nic.in पर जाएं।
- अब इस लिंक पर क्लिक करें - Supplementary Exam Result announced on 20/06/2023
- अब आप रजिस्ट्रेशन नंबर और सब्जेक्ट की जानकारी डालकर सबमिट कर दें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
बोर्ड ने 21 अप्रैल को PUC 2 annual exam results की घोषणा की थी। कुल 7,02,067 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी और उनमें से 5,24,209 उत्तीर्ण हुए थे।
कर्नाटक 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथि
कर्नाटक 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 22 मई से 2 जून तक हुई थी और परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। सुबह की पाली सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई।
