एजुकेशन

School Closed: इस राज्य में 27 जून को बंद हुए सभी स्कूल, इस वजह से लिया गया फैसला

School Closed, Karnataka School Closed News in Hindi: कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 27 जून को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

Image

School Closed

School Closed, Karnataka School Closed News in Hindi: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तापमान में वृद्धि और गरम हवा की वजह से कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। वहीं दक्षिण भारत में मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस मौसम में स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Karnataka School Closed News: 27 जून को बंद रहेंगे स्कूल

दक्षिण कर्नाटक में मंगलवार रात से ही बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भी 27 जून तक जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या उनके स्कूल खुले रहेंगे या मौसम के हालात को देखते हुए बंद कर दिए जाएंगे। बता दें कि इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है। मंगलुरु डिप्टी कमिश्नर ने भारी बारिश की वजह से 27 जून को स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।

School Closed News Today: कर्नाटक में भारी बारिश

इस साल कर्नाटक में मानसून के पहले तीन सप्ताह में बारिश का अलग अलग पैटर्न देखने को मिला है। कर्नाटक स्टेट नैचुरल डिसास्टर मॉनिटरिंग सेंटर (KSNDMC) के अनुसार, बेंगलुरु और उत्तर कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। जबकि, तटीय और मलनाड जिलो में हल्की बारिश हुई है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article