एजुकेशन

Kargil Vijay Diwas Speech 2025: सरफरोशी की तमन्ना...कुछ इस तरह दें कारगिल विजय दिवस पर भाषण, लगेंगे भारत माता की जय के नारे

Kargil Vijay Diwas Speech, Bhashan In Hindi 2025 (कारगिल विजय दिवस पर भाषण): 26 जुलाई 1999 कारगिल विजय दिवस की कहानी से तो आप सब (Kargil Vijay Diwas Speech) वाकिफ होंगे। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। यहां हम आपके लिए कारगिल विजय दिवस पर शानदार स्पीच, भाषण लेकर (Kargil Vijay Diwas Speech In Hindi) आए हैं। यहां देखें कारगिल विजय दिवस पर स्पीच, भाषण, निबंध, कोट्स

Image

Kargil Vijay Diwas Speech 2025: यहां देखें कारगिल विजय दिवस पर सबसे छोटा व शानदार भाषण

Kargil Vijay Diwas Speech, Bhashan In Hindi 2025 (कारगिल विजय दिवस पर भाषण): दुनिया करती जिसे सलाम, वो है भारत का सैनिक महान, रणभूमि में दुश्मन को जो चटाए धूल, वो है भारत का जवान....26 जुलाई 1999 कारगिल विजय दिवस की कहानी से तो आप सब (Kargil Vijay Diwas Speech) वाकिफ होंगे। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, बहादुरी, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। यही वह दिन है जब भारत के जांबाज सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी (Kargil Vijay Diwas Speech In Hindi) सेना के षडयंत्र का मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Kargil Vijay Diwas Speech In Hindi

कारगिल के युद्ध में करीब दो महीने तक पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सैनिकों ने जंग लड़ी। पाकिस्तान की सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पार करके भारत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। कारगिल युद्ध (Kargil War) में हमारे वीर सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान देकर तिरंगे की शान को बरकरार रखा। इस युद्ध में 2 लाख भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया था और 527 जवान शहीद हुए थे। शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कारगिल विजय दिवस पर शानदार भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने भाषण की शुरुआत कर लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं।

Kargil Vijay Diwas Speech: कुछ इस तरह दें कारगिल विजय दिवस पर भाषण

अगर आप चाहते हैं कि मंच से आपके नाम का संचालन होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गुंजायमान हो उठे तो अपने भाषण की शुरुआत किसी देशभक्ति शायरी, कोट्स या डायलॉग से करें। यहां हम आपके लिए कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति कोट्स, डायलॉग व शायरी लेकर आए हैं।

Kargil Vijay Diwas Speech, Quotes, Slogan In Hindi

  • या तो मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा, या फिर तिरंगे में लिपटकर वापस आऊंगा। लेकिन मैं निश्चित रूप से वापस आऊंगा।
  • सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।
  • शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मर मिटनेवालों का बाकी यही निशां होगा।
  • जब खून खौल फौलाद हुआ, मरते दम तक डटे रहे वो, तब ही तो देश आजाद हुआ।
  • "मुझे अफसोस है कि मेरे पास अपने देश के लिए देने के लिए केवल एक ही जीवन है" - प्रेम रामचंदानी।
  • "मैं एक सैनिक हूं। जहां मुझे बताया जाता है वहां मैं लड़ता हूं और जहां मैं लड़ता हूं वहां जीतता हूं।"

Kargil Vijay Diwas Short Speech: कारगिल विजय दिवस पर सबसे छोटा व शानदार भाषण

आदरणीय मुख्य अतिथि, माननीय प्रधानाचार्य जी, सम्माननीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों आज हम सभी यहां एक ऐसे गौरवशाली दिन को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो हमारे देश की वीरता, साहस और अटूट संकल्प का प्रतीक है। हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें वर्ष 1999 की उस ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर, कारगिल की ऊंचाइयों को दुश्मनों से मुक्त कराया। यह दिन केवल एक सैन्य विजय का प्रतीक नहीं बल्कि यह भारत के हर नागरिक के अदम्य हौसले, एकता और देशप्रेम का प्रतीक है। कारगिल युद्ध में हमारे देश के वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह साबित कर दिया कि भारत माता की रक्षा के लिए वे किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article