JNVST Class 6th, 9th Result 2025 declared at navodaya.gov.in: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेएनवीएसटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
JNVST 6th 9th Result 2025: कब हुई थी प्रवेश परीक्षा
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जेएनवीएसटी कक्षा 6 का आयोजन 18 जनवरी को किया गया था। वहीं, कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को हुई थी। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। जेएनवीएसटी 2025 में पास हुए स्टूडेंट्स को एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करनी होगी, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन के लिए छात्र का आईडी प्रूफ, माता-पिता या अभिभावक का आईडी प्रूफ, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि का प्रमाण और एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
How to download JNVST Class 6th & 9th Result 2025
- एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- फिर एनवीएस सेलेक्शन टेस्ट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
JNVST Result 2025: निःशुल्क आवासीय शिक्षा
JNVST एक प्रवेश परीक्षा है, जो हर साल जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए होती है। ये स्कूल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जाते हैं और मेधावी छात्रों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करते हैं। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमता को परखना और देश के होनहार छात्रों को बेहतरीन शिक्षा देना है।
