एजुकेशन

JNVST Class 6: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जल्द करें आवेदन, नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 14, 2023, 11:45 AM IST

Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति में कक्षा 6 के लिए आवेदन करने वाले पैरेंट्स ध्यान दें, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण 15 फरवरी को बंद हो जाएगा। एनवीएस इसके बाद अतिरिक्त समय नहीं देगा, ऐसे में जल्द डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर लें।

Image

जेएनवीएसटी कक्षा 6 पंजीकरण 2023

Navodaya Vidyalaya Samiti Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test Class 6 के लिए अगले दो दिन यानी 14 और 15 फरवरी को आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद आवेदन विंडों बंद हो जाएगा और एनवीएस एक्स्ट्रा समय नहीं देगा। बता दें, एनवीएस पहले ही पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा चुका है, ऐसे में यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से जल्द आवेदन कर लें।

NVS Admission 2023 JNVST Class 6 Application Form कुछ दिन पहले जारी हुए थे, अब सिर्फ दो दिन (14 और 15 फरवरी) बचे हैं। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने हाल ही में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी थी, यही वजह है कि अब 15 फरवरी के बाद अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। बता दें, आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी थी, फिर इसे 8 फरवरी किया गया और फिर 15 फरवरी 2023 कर दिया गया है।

जेएनवी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा-छठी में प्रवेश के लिए जेएनवी चयन परीक्षा होगी। यह परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र आदि से संबंधित अन्य सभी विवरण जल्द ही अपडेट किए जाएंगे।

जेएनवीएसटी कक्षा 6 पंजीकरण 2023 कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं। अब उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, "The last date for submission of online application for class VI Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2023 has been further extended up to 15th February,2023"
  • यहां एक नई वेबसाइट खुलेगी और छात्रों को “Click here for Class VI Registration” पर क्लिक करना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन करें और फिर फॉर्म भरकर फीस भरें।
Direct Link for Registration

कैसे होगा चयन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में जो छात्र प्रवेश लेना चाहते हैं वे उन्हें लिखित के साथ कौशल परीक्षा भी पास करनी हो सकती है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article