एजुकेशन

JPSC PCS Admit Card 2024: जारी हुआ झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Jharkhand PCS Prelims Exam Date 2024: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से JPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 342 पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

झारखंड पीसीएस का एडमिट कार्ड जारी

Photo : iStock

Jharkhand PCS Prelims Admit Card 2024: झारखंड में कंबाइड सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से JPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन दो दिन होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी को शुरू हुई थी। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 342 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने का आखिरी मौका 29 फरवरी 2024 था। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब नीचे दिए स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JPSC PCS Admit Card 2024 ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर JPSC Exams के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद JPSC PCS Prelims Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।

स्टेप 5: लॉगिन करते एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: एडमिट कार्ड चेक करने के बाद प्रिंट ले लें।

Jharkhand PCS Prelims Admit Card 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

एग्जाम डिटेल्स

झारखंड पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी।

इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट को जेपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 2024 में शामिल किया जाएगा। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा 2024 प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article