एजुकेशन

Jharkhand Board 2025: झारखंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब होगा किस सब्जेक्ट का एग्जाम

Jharkhand Board 10th 12th Exam 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। हर दिन परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

Image

झारखंड बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी

Photo : iStock

Jharkhand Board 10th 12th Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। हर दिन परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट् सब्जेक्ट वाइज डेटशीट यहां देख सकते हैं।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। परीक्षाएं 3 मार्च 2025 तक चलेंगी। इसके लिए सब्जेक्ट वाइड डेटशीट जारी की गई है। डेटशीट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Jharkhand Board Time Table 2025 ऐसे करें चेक

  • डेटशीट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacexamportal.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर JAC 10th 12th Exam Date 2025 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Check Date Sheet के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सब्जेक्ट वाइज डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
  • डेटशीट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

JAC 10th 12th Subject Wise Time Table

Jharkhand Date Sheet

झारखंड बोर्ड डेटशीट

Jharkhand Board प्रैक्टिकल एग्जाम

झारखंड बोर्ड में प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 4 मार्च 2025 से 20 मार्च तक स्कूलों ली जाएगी। 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए 28 फरवरी से 3 मार्च तक संबंधित सामग्री मिलेगी। इंटरमीडिएट के तीनों संकायों की प्रायोगिक परीक्षा संबंधी सामग्री 27 फरवरी से एक मार्च तक मिलेगी।

झारखंड बोर्ड (JAC Board) की परीक्षा हर दिन 2 पालियों में होगी जिसमें पहले पाली में 10वीं कक्षा की परीक्षा होगी और दूसरी पाली में 12वीं कक्षा की। JAC Board 2025 की पहली परीक्षा 11 फरवरी को है, इस दिन 10वीं के छात्रों के लिए पहले शिफ्ट में IT की परीक्षा है दूसरी शिफ्ट में 12वीं के छात्रों के लिए वोकेशनल विषयों की परीक्षा है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article