एजुकेशन

JAC 10th-12th Admit Card: झारखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

JAC 12th Admit Card : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने JAC क्लास 12 के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। झारखंड बोर्ड क्लास 12 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट - jacexamportal.in और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल अधिकारियों को वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी स्कूल ID और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। इससे पहले झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10 का एडमिट कार्ड जारी किया था।

jharkhand Board 10th 12th Admit card

jharkhand Board 10th 12th Admit card

JAC Class 12th Admit Card: JAC क्लास 12वीं एडमिट कार्ड 2026 जारी हो चुके हैं। झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा हॉल टिकट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया है। इसपर लॉगिन करके स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट की डिटेल्स, एग्जाम शेड्यूल, एग्जाम सेंटर की डिटेल्स और फॉलो किए जाने वाले निर्देश शामिल होते हैं।स्टूडेंट्स इस बात पर ध्यान दें कि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड में होंगी ये डीटेल्स Details in Class 12th Admit Card

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूल अधिकारियों को छात्रों को एडमिट कार्ड बांटने से पहले हर एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर/सील और प्रिंसिपल के सिग्नेचर करने होंगे। JAC 12 वीं का एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा के दिन छात्रों को एग्जाम सेंटर ले जाना जरूरी है। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट की डिटेल्स, एग्जाम शेड्यूल, एग्जाम सेंटर की डिटेल्स और फॉलो किए जाने वाले निर्देश शामिल होते हैं।स्टूडेंट्स इस बात पर ध्यान दें कि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।

JAC क्लास 12 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स Steps to download JAC Class 10th Admit Card:

झारखंड बोर्ड क्लास 12 एडमिट कार्ड 2026 का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • स्टेप 1: झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://jacexamportal.in/ पर जाएं
  • स्टेप 2: 12th एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें
  • स्टेप 4: आगे के रेफरेंस के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड स्कूल प्रशासन छात्रों को वितरित करेगा।
कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article