एजुकेशन

JEECUP UP Polytechnic Result 2024 Declared: बिग ब्रेकिंग! जारी हुआ यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट, एक क्लिक पर देखें रैंक

JEECUP UP Polytechnic Result 2024 Declared: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

JEECUP UP Polytechnic Result 2024 Declared: यहां चेक करें यूपी पॉलिटेक्निक का रिजल्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • घोषित हुआ यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट।
  • यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा में 3,04,382 छात्र हुए थे शामिल।
  • 13 जून से 20 जून तक थी परीक्षाएं।

JEECUP UP Polytechnic Result 2024 Declared: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (UP Polytechnic Result) सूचना है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल ने आज यानी 27 जून 2024 को यूपी पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UP Polytechnic Result 2024) दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (JEECUP Result) गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Polytechnic Result: 207 सेंटर पर परीक्षा

बता दें यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 13 जून से 20 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्य में कुल 207 सेंटर बनाए गए थे। इसके लिए कुल 4 लाख 12 हजार 759 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें से कुल 3,04,382 छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं प्रोविजनल आंसर की 21 जून को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 23 जून तक का समय दिया गया था। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।

How To Check UP Polytechnic Result 2024

  • सबसे पहले JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEECUP UP Polytechinc Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JEECUP Result 2024: स्कोर कार्ड में होगी ये जानकारी

  • कैंडिडेट का नाम
  • पिता का नाम
  • परीक्षा
  • प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • रैंक

UP Polytechnic Result: 400 मार्क्स के 100 प्रश्न

जेईईसीयूपी की परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी। यहां 400 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र को दो खंडों में विभाजित किया गया था। फिजिक्स केमिस्ट्री से 200 मार्क्स के 50 प्रश्न और मैथ्स से 200 मार्क्स के 50 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 4 मार्क्स का था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article